सैलून में नहीं करना होगा इंतजार, ऐप करेगा आपकी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बाल कटाने के दौरान आपको सैलून में फिजूल में बैठकर समय नहीं गंवाना पड़ेगा। आपके आसपास के सैलून वाले आपको ऐप के जरिए आपको यह सूचना दे देंगे कि बाल कटवाने के लिए आपका नंबर आ गया है। इस ऐप को कोई और नहीं बल्कि एमएसएमई मंत्रालय विकसित कर रहा है।
जल्द ही इस ऐप को लांच किया जा सकता है। इस ऐप में हेयर ड्रेसिंग के साथ सैलून में आने वालों ग्राहकों केलिए और भी कई जानकारियां होंगी।
मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक ऐप को बनाने में मशहूर हेयर डिजाइनर जावेद हबीब की भी सलाह ली गई है। सूत्रों के मुताबिक यह ऐप छोटे सैलून (मोहल्ले स्तर पर) को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। ऐप की मदद से नाईं अपने ग्राहकों को पूरी जानकारी रखने के साथ अपने खाते का भी ध्यान रख सकेंगे।
जावेद हबीब से ली जा रही है मदद
सूत्रों के मुताबिक अधिकतर आदमी अमूमन एक ही सैलून में अपने बाल व दाढ़ी कटवाने जाता है। ऐसे में ऐप की मदद से सैलून वाला अपने ग्राहकों को यह याद दिला सकता है कि उनके बाल कटवाने का समय आ गया है और फलां समय आने पर उन्हें सैलून में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक ऐप बनाने का काम शुरू हो गया है, लेकिन इस ऐप से छोटे सैलून को ही मदद मिलेगी। हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइज की तरफ से स्वास्थ्य व सुंदरता को लेकर एक वर्कशाप का आयोजन किया गया था। इसके बाद ही छोटे सैलून वालों के लिए ऐप बनाने का फैसला किया गया।