फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government to create buffer stock of one lakh tons of onion in 2020 to check rising prices

2020 में एक लाख टन प्याज का बफर स्टॉक तैयार करेगी सरकार

Mon, 30 Dec 2019 05:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 30 Dec 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
government to create buffer stock of one lakh tons of onion in 2020 to check rising prices
onion - फोटो : अमर उजाला

2019 में जिस तरह से प्याज ने आम आदमी और सरकार को परेशानी में डाला है, उससे सबक लेते हुए केंद्र सरकार 2020 में प्याज का एक लाख टन का बफर स्टॉक तैयार करेगी। इससे सरकार को प्याज की कीमतों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन

150 रुपये के पार चली गई कीमतें

इस साल बारिश और बाढ़ के चलते प्याज की कीमतें देश के कई हिस्सों में 150 रुपये प्रति किलो के पार चली गईं। अभी भी यह कई शहरों में 100-120 रुपये की दर से मिल रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2019 में सरकार ने 56 हजार टन प्याज का बफर स्टॉक रखा था, लेकिन मांग के चलते यह स्टॉक भी पूरा नहीं पड़ा। इसी के चलते सरकार को एमएमटीसी के जरिए विदेशों से प्याज का आयात करना पड़ा।  

विज्ञापन

नेफेड को दी जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने नेफेड को यह बफर स्टॉक तैयार करने की जिम्मेदारी दे दी है। नेफेड रबी फसल आने के बाद सीधे किसानों से मार्च से जुलाई के बीच प्याज को खरीदेगा। इस साल प्याज की कीमतों में इसलिए बढ़ोतरी हुई, क्योंकि खरीफ की फसल 26 फीसदी कम हुई थी, इसके बाद देरी से आए मानसून और बारिश ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में फसल को बर्बाद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमतों में कमी के लिए भी उठाए कदम

सरकार ने अपनी तरफ से कीमतों में कमी करने के लिए कई कदम उठाए, जिनमें से प्याज के निर्यात पर पाबंदी, व्यापारियों के लिए स्टॉक लिमिट और सस्ती दरों पर प्याज को बफर स्टॉक से बेचना शामिल था। हालांकि अब सरकार का बफर स्टॉक भी पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अब बाजार में केवल आयातित प्याज ही बेचा जा रहा है। सरकार ने 45 हजार टन प्याज को विदेश से आयात किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed