फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wipro had 1100 million shares of Pakistani nationals, LIC bought

विप्रो के पास थे पाकिस्तानी नागरिकों के 1100 करोड़ के शेयर, देश के लिए सरकार ने बेचे

Fri, 05 Apr 2019 12:56 PM IST
अनिल पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 05 Apr 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Wipro had 1100 million shares of Pakistani nationals, LIC bought

सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो के करीब 1,150 करोड़ रुपये के शत्रु शेयरों की बिक्री भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) एवं दो अन्य सरकारी बीमा कंपनियों को बेच दिया है। यह शेयर पाकिस्तानी नागरिकों के थे जो 1960 के बाद से भारत सरकार के पास कब्जे में थे। इन्हें शत्रु संपत्ति कानून के तहत जब्त किया गया था।

विज्ञापन

पहली बार सरकार ने बेचे शेयर

बीएसई पर सौदे के बारे में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कस्टडियन ऑफ एनेमी प्रॉपर्टी फॉर इंडिया ने कंपनी के 4.43 करोड़ से अधिक शेयरों को 258.90 रुपये प्रति शेयर की दर से बेचा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार ने किसी कंपनी के पास मौजूद ऐसे शेयरों को बेचा है। यह शेयर पाकिस्तानी नागरिकों के थे, जिन्हें सरकार ने शत्रु संपत्ति कानून 1968 के तहत चीन व पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के बाद जब्त किया था।  

विज्ञापन

इन कंपनियों को बेचे शेयर

ये शेयर एलआईसी के अलावा जनरल इंश्योरेंस और दी न्यू इंडिया एश्योरेंस को बेचे गये हैं। इनमें सर्वाधिक 3.86 करोड़ शेयर एलआईसी ने खरीदे।इससे प्राप्त राशि सरकार के विनिवेश के खाते में जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल हैं तीन हजार करोड़ के शेयर

कस्टेडियन के पास फिलहाल शत्रु संपत्ति के तौर पर करीब तीन हजार करोड़ के शेयर और एक लाख करोड़ की अचल संपत्ति है। विप्रो के पास जो शेयर थे, वो दो पाकिस्तानी नागरिको के थे। भारत की तरह पाकिस्तान के पास भी शत्रु संपत्ति है जो उसने बेच दी है।



फिलहाल कस्टेडियन के पास 996 कंपनियों के कुल 20,323 शेयरधारकों के 6.5 करोड़ शेयर हैं। इन 996 कंपनियों में 588 कंपनियां अभी कार्य कर रही हैं और 139 कंपनियां सूचीबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed