फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government slashes windfall tax on diesel, ATF

Windfall Tax: सरकार ने डीजल व एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स घटाया, घरेलू क्रूड ऑयल के निर्यात कर में भी कटौती

Fri, 16 Dec 2022 11:19 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 16 Dec 2022 11:19 AM IST
सार

Windfall Tax on Diesel-ATF: सरकार ने डीजल पर लगने वाले निर्यात टैक्स को 8 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अलावा एयर टरबाइन फ्लूल यानी एटीएफ निर्यात 1.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, यह पहले 5 रुपये प्रति लीटर था।  

विज्ञापन
Government slashes windfall tax on diesel, ATF
चीन पेट्रोलियम रिजर्व - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

सरकार ने डीजल व एटीएफ (Air Turbine Fuel) पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स घटा दिया है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, घरेलू कच्चे तेल के निर्यात पर कर मौजूदा 4,900 रुपये प्रति टन से घटाकर 1,700 रुपये प्रति टन कर दिया गया है। एटीएफ पर टैक्स 5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 1.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। सरकार की ओर से 15 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर इस बात की घोषणा की गई है। नई दरें आज यानी 16 दिसंबर से लागू होंगी।

विज्ञापन


सरकार ने डीजल पर लगने वाले निर्यात टैक्स को 8 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अलावा एयर टरबाइन फ्लूल यानी एटीएफ निर्यात 1.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, यह पहले 5 रुपये प्रति लीटर था।  
विज्ञापन


उधर, तेल कंपनियों ने आज (16 दिसंबर 2022) के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में तेल के दामों में बदलाव किया है। सरकार ने कुछ महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। देश में तेल के दाम लगभग पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed