फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government seeks suggestions on Seed Bill 2025, promises transparent system for farmers

Seeds Bill: सरकार ने बीज विधेयक 2025 पर मांगे सुझाव, किसानों के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने का वादा

Thu, 13 Nov 2025 05:10 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 13 Nov 2025 05:10 PM IST
सार

कृषि मंत्रालय ने बीज विधेयक, 2025 को सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी कर दिया है। प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य बीज अधिनियम, 1966 और बीच (नियंत्रण) आदेश, 1983 को बदलकर बीज नियमन को आधुनिक कृषि और बाजार जरूरतों के अनुरूप बनाना है।

विज्ञापन
Government seeks suggestions on Seed Bill 2025, promises transparent system for farmers
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय ने बीज विधेयक, 2025 को सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी कर दिया है। मंत्रालय के अनुसार हितधारक 11 दिसंबर तक अपने सुझाव भेज सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Export: टैरिफ चुनौतियों के बीच भारत के वस्त्र निर्यात में 10 फीसदी का उछाल, 111 देशों में मजबूत मांग

विज्ञापन

नया बिल आधुनिक कृषि और बाजार जरूरतों के अनुरूप बनाने पर जोर

प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य बीज अधिनियम, 1966 और बीच (नियंत्रण) आदेश, 1983 को बदलकर बीज नियमन को आधुनिक कृषि और बाजार जरूरतों के अनुरूप बनाना है। मंत्रालय ने कहा कि नया विधेयक बीज गुणवत्ता को नियंत्रित करने, किसानों को किफायती और उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने, नकली उत्पादों पर रोक लगाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बीज आयात को सरल बनाने पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे अपराधों को गैर-अपराधीकरण करने का प्रस्ताव

मंत्रालय ने कहा कि विधेयक में अनुपालन बोझ को कम करने के लिए छोटे अपराधों को गैर-अपराधीकरण करने का प्रस्ताव है। वहीं गंभीर उल्लंघनों के लिए कठोर दंड बरकरार रखा गया है, यह कदम सरकार की कारोबार सुगमता पहल के अनुरूप है।


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में संकेत दिया था कि मंत्रालय संसद के बजट सत्र के दौरान नया बीज कानून पेश करेगा। बयान में कहा गया है कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जिसने मंत्रालय के अंतर्गत मसौदा तैयार किया है, ने विधेयक के अंतिम संस्करण को आकार देने में हितधारकों की भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed