फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government released weekly installment of 6000 crore rupees to States to meet the GST compensation shortfall

GST क्षतिपूर्ति: केंद्र ने राज्यों को दिए 6000 करोड़ रुपये, अब तक जारी की 95 हजार करोड़ की राशि

Tue, 16 Feb 2021 11:41 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 16 Feb 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
government released weekly installment of 6000 crore rupees to States to meet the GST compensation shortfall
जीएसटी - फोटो : pixabay

वित्त मंत्रालय ने राज्यों को जीएसटी संग्रह में कमी को पूरा करने के लिए 6,000 करोड़ रुपये की 16वीं किस्त जारी कर दी है। केंद्र सरकार अब तक कुल 95,000 करोड़ रुपये जारी कर चुका है। मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार अब तक जीएसटी संग्रह में कमी को लेकर अनुमानित क्षतिपूर्ति का 86 फीसदी राज्यों और विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


पांच राज्यों के राजस्व में अंतर नहीं
इसमें से 86,729.93 करोड़ रुपये राज्यों को तथा 8,270.07 करोड़ रुपये विधानसभा वाले तीन केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी) को जारी किए गए हैं। जीएसटी क्रियान्वयन के कारण शेष पांच राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम के राजस्व में अंतर नहीं है। 
विज्ञापन


अक्तूबर 2020 में की थी विशेष व्यवस्था
केंद्र ने जीसटी क्रियान्वयन के कारण राजव संग्रह में अनुमानित 1.10 लाख करोड़ रुपये की कमी को पूरा करने के लिए अक्तूबर 2020 में विशेष व्यवस्था की थी। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने जीएसटी संग्रह में कमी की क्षतिपूर्ति को लेकर राज्यों को 16वीं साप्ताहिक किस्त के रूप में 6,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस सप्ताह 4.64 फीसदी ब्याज पर राशि कर्ज लिए गए। बयान के अनुसार, 'अब तक केंद्र सरकार ने विशेष व्यवस्था के तहत 95,000 करोड़ रुपये कर्ज लिए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में राज्यों को दिए थे दो विकल्प
मंत्रालय ने कहा था कि वह हर सप्ताह राज्यों को 6,000 करोड़ रुपये जारी करेगा। वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस व्यवस्था से केंद्र के राजकोषीय घाटे पर असर नहीं होगा और यह राज्य सरकारों की पूंजी प्राप्ति के रूप में प्रदर्शित होगा। केंद्र ने जीएसटी क्षतिपूर्ति को लेकर अगस्त 2020 में राज्यों को दो विकल्प दिए थे। पहला वह जीएसटी क्रियान्वयन के कारण राजस्व संग्रह में कमी को पूरा करने के लिए 97,000 करोड़ रुपये रिजर्व बैंक की विशेष खिड़की से ले या फिर कुल 2.35 लाख करोड़ रुपये (इसमें 1.38 लाख करोड़ रुपये कोविड संकट के कारण) बाजार से ऋण ले। इस राशि को संशोधित कर अब क्रमश: 1.10 लाख करोड़ रुपये और 1.8 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed