फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government purchased eight lakh tonnes paddy in nine days at MSP farmers were paid rupees 1511 crore

नौ दिनों में सरकार ने MSP पर खरीदा इतना धान, किसानों को किया 1511 करोड़ का भुगतान

Tue, 06 Oct 2020 11:25 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 06 Oct 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Government purchased eight lakh tonnes paddy in nine days at MSP farmers were paid rupees 1511 crore
खरीफ बुवाई - फोटो : pixabay

केंद्र सरकार ने बताया कि खरीफ धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है और पिछले नौ दिनों में किसानों को 1,511.13 करोड़ रुपये का भुगतान करके न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर आठ लाख टन से अधिक की खरीद की गई है। केंद्र ने कहा कि मौजूदा योजनाओं के अनुसार, एमएसपी पर दलहन और कपास की भी खरीद की जा रही है। 

विज्ञापन


मुख्य खरीफ फसल धान की खरीद 26 सितंबर से पंजाब और हरियाणा में शुरू हुई, जबकि अन्य राज्यों में यह खरीद 28 सितंबर से शुरू हुई। नवीनतम खरीद आंकड़ों को जारी करते हुए, केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने कहा कि सभी उत्पादक राज्यों में खरीफ सत्र 2020-21 में धान खरीद का काम सुचारू रूप से चल रहा है। सरकार ने कहा, 'चार अक्तूबर को वर्ष 2020-21 के खरीफ विपणन सत्र में 8,00,389 टन धान की संचयी खरीद हुई है।' 
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि 62,518 किसानों से धान 1,511.13 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य पर खरीदा गया है। चालू वर्ष के लिए, केंद्र ने धान का एमएसपी (सामान्य ग्रेड) 1,868 रुपये प्रति कुंतल तय किया है, जबकि ए ग्रेड किस्म के लिए एमएसपी 1,888 रुपये प्रति कुंतल तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल एजेंसियों के माध्यम से भी हो रही खरीदारी
इसके अलावा, सरकार, नोडल एजेंसियों के माध्यम से, मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत एमएसपी पर दलहनों और तिलहनों की खरीद कर रही है। पीएसएस, खाद्य जिंसों की बाजार दर के न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम होने की स्थिति में लागू होती हैं। 

विभिन्न राज्यों से की गई खरीदारी
चार अक्तूबर तक, हरियाणा और तमिलनाडु के 85 किसानों से 74 लाख रुपये के एमएसपी मूल्य पर लगभग 103.40 टन मूंग की खरीद की जा चुकी है। इसी प्रकार, कर्नाटक और तमिलनाडु में 3,961 किसानों से 5,089 टन नारियल गरी, 52.40 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य पर खरीदा गया है। केंद्र ने तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात और हरियाणा से पीएसएस के तहत इस वर्ष 28.40 लाख टन खरीफ दलहनों और तिलहनों की खरीद करने को मंजूरी दी है और इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में 1.23 टन नारियल गरी की खरीद करने को मंजूरी दी है। 

29 किसानों से 40.80 लाख की कपास की खरीदारी
मंत्रालय ने कहा कि पीएसएस मानदंडों के अनुसार खरीद के प्रस्ताव प्राप्त होने पर अन्य राज्यों के लिए अनुमोदन दिया जाएगा। कपास के बीज (कपस) की खरीद भी एक अक्तूबर से शुरू हो गई है। भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने चार अक्तूबर तक हरियाणा के 29 किसानों से 40.80 लाख रुपये के एमएसपी मूल्य पर 147 गांठ कपास की खरीद की है। 


एमएसपी पर खरीद को खत्म करने का इरादा नहीं
पहले के मुकाबले अब सरकार नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले किसानों को संदेश देने के लिए दैनिक खरीद के आंकड़ों को जारी कर रही है कि एमएसपी पर खरीद को खत्म करने का कोई इरादा नहीं है। पंजाब और हरियाणा और कई अन्य राज्यों में किसान नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, जिसके बारे में उन्हें लगता है कि इससे खरीद का जिम्मा कॉर्पोरेटों के हाथ आ जाएगा और एमएसपी व्यवस्था का अंत हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed