{"_id":"64053ba2ad6ffbd73f033e84","slug":"government-policy-of-promoting-foreign-trade-in-indian-rupee-has-started-gaining-momentum-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rupee trade policy: भारतीय रुपये में बढ़ा कारोबार, छह माह में खुले 49 वोस्ट्रो खाते","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Rupee trade policy: भारतीय रुपये में बढ़ा कारोबार, छह माह में खुले 49 वोस्ट्रो खाते
Mon, 06 Mar 2023 06:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 06 Mar 2023 06:32 AM IST
सार
यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस पर पश्चिमी देशों की पाबंदियों को देखते हुए भारत रुपये में विदेशी लेनदेन को बढ़ाने के निरंतर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मुद्रा यानी रुपये में विदेश व्यापार को बढ़ावा देने की सरकार की नीति रफ्तार पकड़ने लगी है। यही वजह है कि सिर्फ 6 महीने में ही 49 विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते (एसआरवीए) खोले जा चुके हैं। कई खातों को नियामक की मंजूरी का इंतजार है। इन खातों के जरिये आठ देशों रूस, मॉरीशस, श्रीलंका, मलयेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, इस्राइल और जर्मनी के साथ रुपये में व्यापार हो सकेगा।
यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस पर पश्चिमी देशों की पाबंदियों को देखते हुए भारत रुपये में विदेशी लेनदेन को बढ़ाने के निरंतर प्रयास कर रहा है। रुपये में कारोबार को लेकर श्रीलंका से बातचीत जारी है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस पर चर्चा आयोजित की थी। बैंक ऑफ सीलोन, एसबीआई, इंडियन बैंक के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए।
आरबीआई ने जुलाई, 2022 में घरेलू मुद्रा में सीमा-पार कारोबारी लेनदेन पर निर्देश जारी किए थे। इसके बाद रूस के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक व दूसरे सबसे बड़े बैंक वीटीबी बैंक जुलाई, 2022 में रुपये में व्यापार की मंजूरी पाने वाले पहले विदेशी बैंक बने थे।