फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government notifies new form of GST return

सरकार ने अधिसूचित किया जीएसटी रिटर्न का नया फॉर्म

Wed, 02 Jan 2019 03:54 AM IST
गौरव द्विवेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 02 Jan 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
Government notifies new form of GST return
जीएसटी

कारोबारियों को जीएसटी रिटर्न दाखिल करना आसान बनाने के लिए सरकार ने मंगलवार को नया सालाना जीएसटी रिटर्न फॉर्म अधिसूचित किया है। व्यापारी इसका इस्तेमाल 30 जून, 2019 से करेंगे। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने दिसंबर, 2018 के आखिरी दिन जीएसटीआर-9, जीएसटीआर-9ए और जीएसटीआर-9सी फॉर्म को अधिसूचित किया। 

विज्ञापन


कारोबारी इस सालाना फॉर्म का इस्तेमाल वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान की गई अपनी खरीद, बिक्री और इनपुट टैक्स क्रेडिट के समेकित विवरण को भरने के लिए करेंगे। इसमें से जीएसटीआर-9 सामान्य करदाताओं के लिए सालाना रिटर्न फॉर्म है जबकि जीएसटीआर-9ए संयोजन टैक्स के दायरे में आने वालों के लिए है। इसी तरह जीएसटीआर-9सी फॉर्म का इस्तेमाल ब्योरे के पुनर्मिलान के लिए किया जाएगा। 
विज्ञापन


इससे पहले व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े कई संगठनों ने सितंबर, 2017 में जारी जीएसटी के सालाना फॉर्म को लेकर शिकायत की थी। हालांकि, नए फॉर्म को लेकर भी व्यापारी संतुष्ट नहीं हैं। एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के पार्टनर रजत मोहन का कहना है कि यह काफी चिंताजनक है कि सीबीआईसी ने नए फॉर्म में बेहद मामूली परिवर्तन किया है और हमारी शेष मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed