फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government notified rates and guidelines for export incentive scheme RoDTEP to boost exports

RoDTEP: निर्यात प्रोत्साहन योजना के लिए सरकार ने अधिसूचित की दरें, निर्यात को मिलेगा बल

Tue, 17 Aug 2021 04:37 PM IST
‌डिंपल अलावाधी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 17 Aug 2021 04:37 PM IST
सार

सरकार ने निर्यात प्रोत्साहन योजना RoDTEP के लिए  दरों को अधिसूचित किया है। ये दरें 8,555 उत्पादों के लिए हैं। 

विज्ञापन
government notified rates and guidelines for export incentive scheme RoDTEP to boost exports
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay

विस्तार

केंद्र सरकार ने निर्यात प्रोत्साहन योजना, निर्यात उत्पादों पर शुल्क और कर छूट योजना (RoDTEP) के लिए दरों को अधिसूचित कर दिया है। देश में निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने कदम उठाया है और योजना के नियमों में बदलाव किया है। इस संदर्भ में विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सरकार ने एक जनवरी 2022 से निर्यात प्रोत्साहन योजना का लाभ सभी उत्पादों पर देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


योजना के तहत निर्यातकों को मिलता है रिफंड 
विभिन्न क्षेत्रों के लिए दरें 0.5 फीसदी, 2.5 फीसदी और चार फीसदी हैं। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, ये दरें 8,555 उत्पादों के लिए हैं। मालूम हो कि इस योजना के तहत निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए निर्यातकों को विभिन्न केंद्रीय और राज्य शुल्कों का रिफंड दिया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के निर्यात में लगातार तेजी
मालूम हो कि वैश्विक बाजारों में मांग और खपत बढ़ने से भारत के निर्यात में लगातार तेजी आ रही है। जुलाई में निर्यात करीब 50 फीसदी बढ़ा है, जबकि आयात में 63 फीसदी तेजी आई। इस कारण कुल व्यापार घाटा बढ़कर 11 अरब डॉलर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग उत्पादों और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के दमदार प्रदर्शन से जुलाई में कुल निर्यात 49.85 फीसदी बढ़कर 35.43 अरब डॉलर पहुंच गया। जुलाई, 2020 में महज 23.78 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।


अप्रैल से जुलाई तक 74 फीसदी तेजी
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जुलाई तक सालाना आधार पर निर्यात में 74.5 फीसदी तेजी आई कुल 130.82 अरब डॉलर का निर्यात हुआ। पिछले साल यह आंकड़ा 75 अरब डॉलर था। हालांकि, इन चार महीनों में आयात भी 94 फीसदी बढ़कर 172.5 अरब डॉलर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed