फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government lifts ban on onion exports imposes minimum export price of USD 550 per tonne news and updates

Exports: लोकसभा चुनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, प्याज के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाया

Sat, 04 May 2024 12:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 04 May 2024 12:20 PM IST
सार

पिछले साल अगस्त में केंद्र ने प्याज के निर्यात पर आंशिक तौर पर रोक लगाते हुए 31 दिसंबर 2023 तक के लिए इसकी निर्यात ड्यूटी 40 फीसदी कर दी थी। 

विज्ञापन
Government lifts ban on onion exports imposes minimum export price of USD 550 per tonne news and updates
प्याज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने शनिवार को प्याज के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। इसी के साथ सरकार ने न्यूनतम निर्यात कीमत (एमईपी) को 500 डॉलर प्रति टन पर निर्धारित किया है। गौरतलब है कि केंद्र का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब देश में चुनाव जारी हैं और प्याज राजनीतिक दलों के लिए हवा बदलने वाली फसल साबित हुआ है। 
विज्ञापन


विदेशी व्यापार मामलों के महानिदेशालय ने अपने नोटिफिकेशन में कहा, "प्याज की निर्यात नीति को प्रतिबंधित से बदलकर मुक्त विषय में लाया जा रहा है। इसका न्यूनतम निर्यात मूल्य तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक 550 डॉलर प्रति टन होगा।"
विज्ञापन

 

इससे पहले पिछले साल अगस्त में केंद्र ने प्याज के निर्यात पर आंशिक तौर पर रोक लगाते हुए 31 दिसंबर 2023 तक के लिए इसकी निर्यात ड्यूटी 40 फीसदी कर दी थी। हालांकि, बाद में सरकार ने आठ दिसंबर, 2023 को इस साल 31 मार्च तक प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। मार्च में निर्यात प्रतिबंध को अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया था। एक रात पहले ही सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी ड्यूटी लगाने का एलान किया था। महाराष्ट्र के किसानों ने निर्यात प्रतिबंध का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों में घटा प्याज का उत्पादन
कृषि मंत्रालय ने मार्च में ही प्याज उत्पादन के आंकड़े जारी किए थे। इसके मुताबिक, 2023-24 (पहले अग्रिम अनुमान) में प्याज का उत्पादन पिछले साल के लगभग 302.08 लाख टन की तुलना में लगभग 254.73 लाख टन होने की उम्मीद जताई गई। आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में 34.31 लाख टन, कर्नाटक में 9.95 लाख टन, आंध्र प्रदेश में 3.54 लाख टन और राजस्थान में 3.12 लाख टन उत्पादन घटा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed