फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government compulsory retires 15 senior officials of income tax department on charge of corruption

भ्रष्टाचार के आरोप में केंद्र सरकार ने आयकर विभाग के 15 अधिकारियों को किया रिटायर

Fri, 27 Sep 2019 07:09 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 27 Sep 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
government compulsory retires 15 senior officials of income tax department on charge of corruption

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग को जारी रखते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आयकर विभाग के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया है। यह सभी अधिकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में कार्य कर रहे थे। 

विज्ञापन

सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा

इन सभी अधिकारियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। जिन लोगों को रिटायर किया गया है उनमें आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त से लेकर के सहायक आयुक्त तक शामिल हैं। जून के बाद से यह चौथा मौका है जब अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति दी गई है। इससे पहले के तीन चरणों में 49 उच्च रैंकिंग वाले अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति दी गई थी।

विज्ञापन


इनमें 12 अधिकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से दिए गए भाषण में कहा था कि टैक्स विभाग में कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने अपनी ताकत का दुरुपयोग किया होगा और करदाताओं को परेशान किया होगा। ऐसे अधिकारियों ने ईमानदार करदाताओं को निशाना बनाया होगा या मामूली या प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों पर भी जरूरत से ज्यादा कार्रवाई की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियम 56 (जे) का किया इस्तेमाल

केंद्र सरकार ने इन अधिकारियों को हटाने के लिए नियम 56 (जे) का इस्तेमाल किया है। इस नियम के तहत सरकार किसी भी अधिकारी को जनता की सुविधा के लिए पदमुक्त कर सकती है। इस नियम के तहत जो भी अधिकारी 35 साल की उम्र से पहले सेवा में आए थे और 50 साल पूरे कर चुके हैं या जो अधिकारी 55 साल के हो चुके हैं अथवा 30 साल की सेवा दे चुके हैं उनके कार्यों का सरकार तीन से छह माह के अंतराल पर रिव्यू करती है। रिव्यू के आधार पर इनकी नौकरी आगे जारी रखने के बारे में फैसला ले सकती है। 

इन लोगों को किया रिटायर

जिन लोगों को सरकार ने सेवाओं से कार्यमुक्त किया है उनके नाम इस प्रकार हैं : 

नाम                                    पद
ओपी मीणा                      प्रधान आयुक्त
शैलेंद्र ममीदी                           आयुक्त
पीके बजाज                             आयुक्त
संजीव घई                     संयुक्त आयुक्त
के जयप्रकाश               सहायक आयुक्त
वी अप्पला राजू           अतिरिक्त आयुक्त
राकेश एच शर्मा           सहायक आयुक्त
नीतिन गर्ग                            उपायुक्त
एस ए फजुल्लुला                    उपायुक्त
कृपा सागर दास                    उपायुक्त
पी जोस कुंजीप्पालू       सहायक आयुक्त
सीजे विंसेट                 सहायक आयुक्त
टीके भट्टाचार्या                       उपायुक्त
कमलेश कुमार त्रिपाठी    संयुक्त आयुक्त
एस आर सेनापति         अतिरिक्त आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed