{"_id":"69d4f222fb2cefc1ea051aca","slug":"gov-says-no-lpg-crisis-petrol-pump-lpg-gas-supply-ministry-of-petroleum-sujata-sharma-news-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: 'देश में पेट्रोल और एलपीजी की कोई कमी नहीं', होर्मुज संकट पर सरकार ने अब क्या कहा जानिए","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
LPG Crisis: 'देश में पेट्रोल और एलपीजी की कोई कमी नहीं', होर्मुज संकट पर सरकार ने अब क्या कहा जानिए
Tue, 07 Apr 2026 05:31 PM IST
Kumar Vivek
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kumar Vivek
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:31 PM IST
सार
पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश में पेट्रोल पंपों और एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति का भरोसा दिया है। आइए इस बारे में पूरी खबर पढ़ें।
विज्ञापन
सुजाता शर्मा
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
देश में ईंधन और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक अहम और राहत भरा अपडेट जारी किया है। वर्तमान में आपूर्ति शृंखला को लेकर किसी भी प्रकार की अटकलों पर विराम लगाते हुए, सरकार ने साफ किया है कि बाजार में एलपीजी और पेट्रोल की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रही है।
विज्ञापन
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने ईंधन वितरण की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि एलपीजी वितरक कंपनियों में कहीं किसी 'ड्राईआउट' (यानी ईंधन पूरी तरह खत्म होने की) की कोई भी सूचना नहीं है।
विज्ञापन