फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Got Aadhar with wrong info don't worry adopt these ways to rectifiy

आपके आधार में हों ये खामियां तो ऐसे कराएं बदलाव

Wed, 22 Feb 2017 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
Got Aadhar with wrong info don't  worry adopt these ways to rectifiy

आज आधार कार्ड आपकी पहचान के लिए हर जगह इस्तेमाल ‌किया जाने लगा है। सरकार ने आधार कार्ड को बढ़ावा देने के लिए कई स्कीमों में इसका उपयोग अनिवार्य कर दिया है। कई लोगों के कार्ड में प्रिंटिग के समय जानकारी मसलन नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ या मोबाइल नंबर गलत हो जाता है तो ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


आप हर गलती का सुधार ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो साइबर कैफे वाले से ऑनलाइन कुछ फीस देकर आप आधार में सुधार करवा सकते हैं।

सबसे पहले आपको https://uidai.net.in/update data  पर जाकर आपको update aadhar पर क्लिक करना होगा। आपको वेबसाइट पर आधार नंबर और वेरिफिकेशन कोड डालना होगा। 

विज्ञापन

वहीं नंबर दें जो आपके पास रहता हो

Got Aadhar with wrong info don't  worry adopt these ways to rectifiy

ये बात ध्यान रखें की आधार बनवाते समय वही नंबर देना चाहिए जिसे आप रोजाना इस्तेमाल करते हों क्योंकि उसी नंबर के जर‌िए आप कार्ड में सुधार प्रक्रिया को अंजाम दे सकते हैं। आपको अपना नंबर वेबसाइट के पेज पर डालना होगा इसके बाद एक ओटीपी पासवर्ड उसी नंबर पर आएगा जो रजिस्टर्ड है इसके बाद बदलाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको जो भी बदलाव करने हों उसे भरकर सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट पर क्‍लिक करना होगा। इसके बाद एक पेज खुलेगा जिसमें आपकी भरी हुई जानकारियां दिखेंगी ठीक प्रकार से चेक करने के बाद मोडिफाई बटन पर क्‍लिक करें। एक यूनिफॉर्म रिक्वेस्ट नंबर जेनरेट होगा।

इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर यूआरएन और आधार कार्ड नंबर के बारे में जानकारी मैसेज की जाएगी। इस यूआरएन और आधार नंबर के जरिए अपने बदलाव को देख सकते हैं। वेबसाइट पर आधार कार्ड अपडेट होने में करीब दो से तीन हफ्तों का समय लगता है आप चेक करते रहें और इसके बाद जब जानाकारी अपडेट हो जाए तो इसे https://eaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाकर प्रिंट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed