फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Google Microsoft Poor Results Signals Big Global Economic Pain and Recession

Recession: गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के कमजोर नतीजों से मंदी की आशंका बढ़ी, जानें किस बात है डर?

Wed, 26 Oct 2022 04:51 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 26 Oct 2022 04:51 PM IST
सार

Recession: अल्फाबेट और माइक्रोसॉफ्ट के निराश करने वाले प्रदर्शन के बाद दोनों ही कंपनियों के शेयरो में छह से सात फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। नतीजे घोषित करने के बाद निवेशकों को अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि विज्ञापन बाजार इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन
Google Microsoft Poor Results Signals Big Global Economic Pain and Recession
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्च इंजन चलाने वाली दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी अल्फोट के खराब नतीजों ने मंदी की आशंका को और बल दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल सर्च विज्ञापन का बिजनेस घटा है जिसके बाद टेक कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी है। अल्फाबेट के निराश करने वाले नतीजों के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार में गिरावट की आशंका और प्रबल हो गई है। 

विज्ञापन

वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व केवल छह फीसदी बढ़ा है और यह 69.1 बिलियन डॉलर रहा है। कोरोना महामारी के अवधि को छोड़ दें तो 2013 के बाद  सबसे धीमी रफ्तार से Alphabet का ग्रोथ रेट बढ़ा है। विशेषज्ञ नौ फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान जता रहे पर इसमें केवल छह फीसदी की दर से वृद्धि हुई है। गूगल के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट ने भी टेक सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है। कंपनी ने हा है कि उसके क्लाउड बिजनेस में सबसे बड़ा स्लोडाउन दिख सकता है। 

विज्ञापन

अल्फाबेट और माइक्रोसॉफ्ट के निराश करने वाले प्रदर्शन के बाद दोनों ही कंपनियों के शेयरो में छह से सात फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। नतीजे घोषित करने के बाद निवेशकों को अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि विज्ञापन बाजार इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यूट्यूब के विज्ञान से होने वाली आमदनी में दो फीसदी की कमी दर्ज की गई है और यह 7.1 अरब डॉलर रह गया है। एनालिस्ट इसके 4.4 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना जता रहे थे। 2020 के बाद से ये कंपनी के एड सेल्स में आई सबसे बड़ी गिरावट है। टेक कंपनियों के खराब नतीजों का नकारात्मक असर नौकरियोंं पर पड़ने लगा है। कंपनियों के प्रदर्शन से अब उनका हायरिंग प्रोसेस भी प्रभावित होने लगा है। अल्फाबेट की ओर से कहा गया है कि वह अपनी नियुक्ति योजना में 50 फीसदी से अधिक की कटौती करने वाली है। ऐसे में आने वाले समय में कई और कंपनियों में छंटनी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed