फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Goodbye, Vistara: Vistara Airline to fly last flights today; fold up into Air India

अलविदा विस्तारा: आज आखिरी बार उड़ान भरेंगे विस्तारा के विमान, कल से एयर इंडिया के नाम पर शुरू होगा संचालन

Mon, 11 Nov 2024 10:25 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 11 Nov 2024 10:25 AM IST
सार

Vistara Last Flight: एयर इंडिया से विलय प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्तारा एयरलाइन के विमान सोमवार को आखिरी बार उड़ान भरेंगे। एयर इंडिया ने घोषणा की है कि विस्तारा के जैसा ही उत्पाद और सेवा अनुभव लोगों को आगे भी उपलब्ध रहेगा। बदलाव में मदद के लिए हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क कियोस्क स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Goodbye, Vistara: Vistara Airline to fly last flights today; fold up into Air India
विस्तारा, एयर इंडिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

फुल सर्विस एयरलाइन विस्तारा सोमवार को अपनी आखिरी उड़ान भरेगी। मंगलवार से एयरलाइन एयर इंडिया समूह में शामिल हो जाएगी। इस विलय के साथ ही भारतीय एयरलाइन कारोबार में फुल सर्विस एयरलाइन की संख्या घटकर केवल एक रह जाएगी। विस्तारा का संचालन टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच संयुक्त उद्यम रूप में हो रहा था। अब एयर इंडिया के साथ विलय के बाद नई इकाई में भी सिंगापुर एयरलाइन की 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

विज्ञापन

विस्तारा के यात्रियों के लिए विलय के बाद क्या बदलेगा?

विलय के बाद पहले महीने में विस्तारा की टिकट वाले 1,15,000 से ज़्यादा यात्री एयर इंडिया के नाम से उड़ान भरेंगे।  समूह ने भरोसा दिया है है कि विस्तारा का अनुभव नहीं बदलेगा। विलय के साथ ही विस्तारा एयरलाइन के फ्लाइट कोड के आगे '2' जुड़ जाएगी। उदाहरण के लिए विस्तारा की मौजूदा फ्लाइट कोड UK 955 फ्लाइट अब  AI 2955 हो जाएगी।

विज्ञापन


एयर इंडिया ने घोषणा की है कि विस्तारा के जैसा ही उत्पाद और सेवा अनुभव लोगों को आगे भी उपलब्ध रहेगा। बदलाव में मदद के लिए हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर लगी साइनेज और सूचना यात्रियों को सही चेक-इन डेस्क तक ले जाएगी।  विस्तारा संपर्क केंद्र निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए एयर इंडिया के प्रतिनिधियों को कॉल पुनर्निर्देशित करेगा। विस्तारा के लॉयल्टी सदस्यों को एयर इंडिया कार्यक्रम में स्थानांतरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुई थी विस्तारा एयरलाइन की शुरुआत?

वर्ष 2012 में जब मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने विदेशी एयरलाइनों को घरेलू एयरलाइन में 49% तक की हिस्सेदारी हासिल करने की अनुमति दी, तो इससे जेट एयरवेज को खाड़ी एयरलाइन एतिहाद से 24% हिस्सेदारी हासिल हुई थी। उसी दौरान टाटा समूह के नेतृत्व में एयरएशिया इंडिया और विस्तारा का भी उदय हुआ। विस्तारा पिछले एक दशक में भारतीय आसमान में परिचालन शुरू करने वाली एकमात्र पूर्ण-सेवा एयरलाइन थी। 



पिछले कुछ सालों में किंगफिशर और एयर सहारा जैसी एयरलाइन्स, जिन्हें जेटलाइट के नाम से जाना जाता है, ने अपना परिचालन बंद कर दिया है। 25 साल तक परिचालन करने वाली जेट एयरवेज को वित्तीय समस्याओं के कारण अप्रैल 2019 में ग्राउंडेड कर दिया गया था और अब इसे बंद करने की तैयारी है। विस्तारा की शुरुआत जनवरी 2015 में हुई थी। एयरलाइन में सिंगापुर एयरलाइंस की 49 प्रतिशत और टाटा समूह की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed