फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   good time to invest Mutual fund companies invested four times more during coronavirus

कोरोना काल में चार गुना बढ़ा म्यूचुअल फंड कंपनियों का निवेश

Mon, 06 Jul 2020 03:57 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 06 Jul 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
good time to invest Mutual fund companies invested four times more during coronavirus
निवेश - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना वायरस संकट की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हैं। इस बीच म्यूचुअल फंड कंपनियों ने शेयर बाजारों में निवेश बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

म्यूच्यूअल फंड कंपनियों ने चालू साल 2020 की पहली छमाही में शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 39,478 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले करीब चार गुना ज्यादा है। 
विज्ञापन


शेयर बाजारों में व्यापक रूप से उतार-चढ़ाव की वजह से यह निवेशकों के लिए निवेश का एक अच्छा अवसर है। इस संदर्भ में विशेषज्ञों ने कहा कि सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान 'एसआईपी' के इक्विटी में कोषों में सतत प्रवाह से कोष प्रबंधकों के पास गुणवत्ता वाली कंपनियों में लिवाली के लिए पर्याप्त पूंजी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की वजह से मार्च 2020 में शेयर बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चला था। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी के अनुसार, जनवरी 2020 के दौरान म्युचुअल फंड कंपनियों द्वारा कुल मिलाकर शेयरों में शुद्ध रूप से 39,478 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 8,735 करोड़ रुपये था।

शेयरों में म्यूचुअल फंड कंपनियों का निवेश

  • जनवरी में 1,384 करोड़ का शुद्ध निवेश किया गया।
  • फरवरी में 9,863 करोड़ का शुद्ध निवेश किया गया।
  • मार्च में 30,285 करोड़ का शुद्ध निवेश किया गया।
  • अप्रैल में 7,965 करोड़ का शुद्ध निवेश किया गया।
  • मई में 6,522 करोड़ का शुद्ध निवेश किया गया।
  • जून में 612 करोड़ का शुद्ध निवेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed