फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Good news: Industrial production grew 11.5 percent in July, down 10.5 percent in the same period last year

अच्छी खबर : जुलाई में औद्योगिक उत्पादन 11.5 फीसदी बढ़ा, पिछले साल इसी अवधि में 10.5 फीसदी नीचे आया था

Fri, 10 Sep 2021 07:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 10 Sep 2021 07:51 PM IST
सार

महामारी के बाद देश की अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर आ रही है। इसके लगातार संकेत मिल रहे हैं। शुक्रवार को एनएसओ ने देश के औद्योगिक उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी की खबर दी।

विज्ञापन
Good news: Industrial production grew 11.5 percent in July, down 10.5 percent in the same period last year
सांकेतिक चित्र

विस्तार

कोरोना महामारी से लगभग उबरने के बाद देश में आर्थिक मोर्चे से लगातार अच्छी खबरें आ रही हैं। जुलाई में देश का औद्योगिकी उत्पादन 11.5 फीसदी बढ़ा है। शुक्रवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


एनएसओ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2021 के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक यानी आईआईपी में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 10.5 फीसदी बढ़ने की बात कही गई है। इसी तरह जुलाई में खनन क्षेत्र का उत्पादन 19.5 फीसदी बढ़ा और बिजली उत्पादन में 11.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। बता दें, जुलाई 2020 में आईआईपी 10.5 फीसदी नीचे आया था। 
विज्ञापन


इस साल अप्रैल से जुलाई के बीच आईआईपी 34.1 फीसदी बढ़ा जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 29.3 फीसदी नीचे आया था। बता दें, कोरोना महामारी के कारण देश का औद्योगिक उत्पादन पिछले साल मार्च के बाद बुरी तरह प्रभावित हुआ था। तब यह 18.7 फीसदी गिरा था। अप्रैल 2020 में लॉकडाउन के कारण तो यह 57.03 फीसदी तक सिकुड़ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed