फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   good news for economy manufacturing PMI of India is at 8 years high

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, जनवरी में आठ साल के उच्चतम स्तर पर विनिर्माण गतिविधियां

Mon, 03 Feb 2020 02:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 03 Feb 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
good news for economy manufacturing PMI of India is at 8 years high

साल 2020 के पहले माह यानी जनवरी में देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार हुआ है। मासिक सर्वेक्षण आईएचएस मार्किट के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई इंडेक्स (मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई) जनवरी में 55.3 अंक रहा है। यह आंकड़ा साल 2012 से 2020 की अवधि में सबसे ऊंचा स्तर है। यानी यह आठ साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन

दिसंबर में यह था आंकड़ा

इससे पिछले माह यानी दिसंबर में यह 52.7 अंक था। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 53.9 अंक था। लगातार 30वें महीने मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 50 अंक से ऊपर रहा है। मालूम हो कि पीएमआई का 50 अंक से ऊपर रहना गतिविधियों में विस्तार को दर्शाता है। वहीं 50 अंक से नीचे रहना दबाव के रुख को दर्शाता है। 

विज्ञापन

IHS मार्केट की प्रधान अर्थशास्त्री ने दिया बयान

इस संदर्भ में आईएचएस मार्केट की प्रधान अर्थशास्त्री पॉलियेना डि लीमा ने कहा कि, 'जनवरी में भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ में मजबूती लगातार बनी हुई है। पिछले आठ सालों में उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर 

मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में सुधार आना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। जुलाई-सितंबर तिमाही में विकास की रफ्तार छह साल में सबसे धीमी थी। मांग में सुधार आने से पीएमआई उच्च स्तर पर पहुंचा है। इसके कारण नए ऑर्डर मिलने, उत्पादन, निर्यात और विनिर्माण के लिए खरीदारी में बढ़त देखी गई है। साथ ही रोजगार में भी बढ़त दर्ज की गई। 

इसलिए आई बढ़त

नए ऑर्डर मिलने में जो मजबूती देखी गई है, वह पिछले पांच साल की अवधि में नहीं देखी गई। मांग बढ़ने की वजह से यह आंकड़ा बढ़ा है। बता दें कि बिक्री में विदेशी बाजारों से बढ़ी मांग की अहम भूमिका है। यह नवंबर 2018 के बाद निर्यात के नए ऑर्डरों में सबसे तेज बढ़त है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed