फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GoMechanic to lay off 70% workforce, says made grave errors in judgement

GoMechanic Layoff: गो-मैकेनिक ने अपने 70% कर्मियों को बाहर निकालेगी, को-फाउंडर बोले- छंटनी का ये है कारण

Wed, 18 Jan 2023 03:03 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 18 Jan 2023 03:03 PM IST
सार

GoMechanic 70% Layoff: बुधवार को अपने लिंक्डइन पोस्ट में गो मैकेनिक के सह-संस्थापक अमित भसीन ने कहा है कि सिक्योइया इंडिया से समर्थिक कंपनी फैसला लेने में गंभीर गलतियां की है। हमने हर कीमत पर विकास का रास्ता चुना। 

विज्ञापन
GoMechanic to lay off 70% workforce, says made grave errors in judgement
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कार रिपेयरिंग की सेवा देने वाली कंपनी गो मैकेनिक ने बड़ी छंटनी का एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने 70% कर्मियों को बाहर करेगी। माना जा रहा है कि इस छंटनी का कारंण फंड्स हासिल करने में असफल रहना और अकाउंटिंग से जुड़ी गंभीर दिक्कतें हैं। 

विज्ञापन

बुधवार को अपने लिंक्डइन पोस्ट में गो मैकेनिक के सह-संस्थापक अमित भसीन ने कहा है कि सिक्योइया इंडिया से समर्थिक कंपनी फैसला लेने में गंभीर गलतियां की है। हमने हर कीमत पर विकास का रास्ता चुना। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने पूंजीगत समाधान के लिए बिजनेस को पुनर्गठित करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन

बता दें कि गो-मैकेनिक का मुख्यालय गुड़गांव में है। स्टार्टअप की स्थापना वर्ष 2016 में कार रिपेयरिंग की सुविधाओं को सरल बनाने के उद्देश्य से की गई थी। कंपनी पिछले कुछ दिनों में कई निवेशकों के साथ चर्चा के बावजूद फंड्स हासिल करने में असफल रही है। पिछले वर्ष खबरें आईं थीं कि  स्टार्टअप एक बिलियन डॉलर के वैल्युएशन पर  फंड्स हासिल करने के लिए टाइगर ग्लोबल के नेतृत्व में निवेशकों से बातचीत कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

भसीन ने कहा कि हम इस कठिन परिस्थिति की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। हम बिजनेस को पुनर्गठित करना चाहते हैं इसलिए गंभीर फैसले लेने को विवश हैं। छंटनी का यह फैसला दर्दभरा है। लगभग 70% लोगों को वापस जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एक थर्ड पार्टी फर्म बिजनेस का ऑडिट कर रही है। उन्होंने कहा, “गो-मैकेनिक अपने शुभचिंतकों के समर्थन से कठिन परिस्थिति से निकलने का सबसे सटीक प्लान बनाने पर काम कर रही है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed