फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Silver Prices Updates fall in precious metal prices globally

Gold Silver Price: सोने की कीमत 50 रुपये कम हुई, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

Tue, 13 Feb 2024 09:19 PM IST
गुलाम अहमद बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 13 Feb 2024 09:19 PM IST
सार

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, मंगलवार को चांदी का भाव 75,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा।

विज्ञापन
Gold Silver Prices Updates fall in precious metal prices globally
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं के दाम में गिरावट के बीच दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमते 50 रुपये गिरकर 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबार में पीली धातु 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, मंगलवार को चांदी का भाव 75,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्ति रहा।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के सराफा बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले सत्र से 50 रुपये कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,021 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा, जो सोमवार के मुकाबले एक अमेरिकी डॉलर कम है।
विज्ञापन


दिसंबर में सोना पहली बार 2,000 डॉलर के नीचे चला गया था। विश्लेषकों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने से सोने की कीमतें आगे तेजी में रह सकती हैं। लंबे समय से यह 62,000 से 63,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed