फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold, silver prices rebound on strong global cues amid escalating tensions in Middle East

Gold Silver Price: सोना 220 रुपये बढ़ा, चांदी 1050 रुपये उछली

Mon, 27 May 2024 08:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 27 May 2024 08:53 PM IST
सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई और सोने की कीमत 220 रुपये की तेजी के साथ 72,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान चांदी 1,050 रुपए उछलकर 92,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold, silver prices rebound on strong global cues amid escalating tensions in Middle East
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के चलते राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई और सोने की कीमत 220 रुपये की तेजी के साथ 72,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोना 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


इस दौरान चांदी भी 1,050 रुपए उछलकर 92,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 91,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 220 रुपये की बढ़त के साथ 72,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन


विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर हाजिर सोने का भाव नौ डॉलर की तेजी के साथ 2,344 डॉलर प्रति औंस हो गया। गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की नरमी से समर्थन मिलने से सोने का कारोबार सकारात्मक रुख के साथ शुरू हुआ और इस्राइल द्वारा रफाह में हवाई हमले किए जाने के बाद पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया जिससे सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में पीली धातु की मांग बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चांदी भी वैश्विक बाजार में तेजी के साथ 30.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। सोमवार को सोने की कीमतें एक दायरे में अटकी दिखीं, क्योंकि सोमवार को अमेरिका और ब्रिटेन के बाजार बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed