फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold silver prices peak to a new record on thursday, crosses 40k mark

मंदी की आहट से सोना 40 हजार के पार, चांदी 50 हजार के करीब

Thu, 29 Aug 2019 05:51 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 29 Aug 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices peak to a new record on thursday, crosses 40k mark
gold - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

मंदी की आहट के चलते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली और गुरुवार को दोनों धातुओं के भाव ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। सोने का भाव 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया, वहीं चांदी की कीमत 50 हजार रुपये के करीब पहुंच गई है। 

विज्ञापन


ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को सोने में 250 रुपये का उछाल दर्ज हुआ, जिससे इसकी कीमत सर्वकालिक उच्चतम स्तर 40,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। बुधवार को सोने में 300 रुपये का इजाफा हुआ था, जिससे इसकी कीमत 39,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी।

विज्ञापन

यह रही सोने की कीमत

गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 250 रुपये की बढ़त के साथ 40,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 250 रुपये की ही तेजी के साथ 40,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत में भी 400 रुपये का इजाफा हुआ और इसका दाम 30,200 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा चांदी का भाव

चांदी के भाव में गुरुवार को 200 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव 49,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 814 रुपये की तेजी दर्ज हुई और इसका भाव 47,230 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर अच्छी मांग के चलते चांदी के सिक्कों में 3,000 रुपये की तेजी आई, जिससे इसकी लिवाली कीमत 1,01,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 1,02,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

वैश्विक रुख की बात करें, तो न्यूयॉर्क में गुरुवार को सोना 1,539 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.63 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में जारी उतार चढ़ाव के साथ ही अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव को देखते हुए निवेशकों के पीली धातु की ओर रुख करने से इसमें उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed