फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold silver prices down by 74 rupees as rupee strength against dollar

रुपये की मजबूती से 74 रुपये टूटा सोना, चांदी भी कमजोर

Thu, 12 Sep 2019 09:25 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 12 Sep 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices down by 74 rupees as rupee strength against dollar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोना 74 रुपये टूटकर 38,775 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार चांदी में भी मामूली दस रुपये की गिरावट आई और यह 48,590 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरट (99.9 प्रतिशत शुद्धता) सोने का भाव 74 रुपये की गिरावट के साथ 38,775 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 36 पैसे की बढ़त के साथ 71.30 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था।
विज्ञापन


पटेल ने कहा कि सोने के खरीदार त्योहारी और शाही ब्याज के सीजन की मांग से पहले इसकी कीमतों में कुछ ‘करेक्शन’ का इंतजार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,490 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी लाभ के साथ 18.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में बुधवार को सोना 38,849 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed