फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold silver prices down by 657 rupees on tuesday 27 january 2020

डॉलर में कमजोरी से 657 रुपये तक सस्ता हुआ सोना-चांदी

Tue, 28 Jan 2020 06:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 28 Jan 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices down by 657 rupees on tuesday 27 january 2020
गहने खरीदती महिला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सराफा बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के चलते सोने-चांदी की कीमतों में 657 रुपये की बड़ी कमी देखने को मिली। सराफा बाजार में सोना 162 रुपये सस्ता होकर 41,294 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। गौरतलब है कि सोना सोमवार को 41,456 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी भी 657 रुपये सस्ती होकर 47,870 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि चांदी सोमवार को 48,527 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में गिरावट के चलते चांदी के भाव में यह कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रमुख विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले घरेलू मुद्रा में 11 पैसे की मजबूती से दिल्ली में 24 कैरेट सोना 162 रुपये टूट गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,579 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 18 डॉलर प्रति औंस रही।  पटेल ने कहा कि रुपये का हाजिर भाव मंगलवार को एक डॉलर की तुलना में 11 पैसे मजबूत होकर ट्रेंड कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबूत होकर 71.37 पर ट्रेंड कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed