फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold rises Rs 200 to Rs 98650/10 gram silver rallies Rs 2040 per kg

Gold Price: सोना 200 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 2040 रुपये चढ़कर एक लाख रुपये के पार; जानें आज का भाव

Thu, 22 May 2025 07:27 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 22 May 2025 07:27 PM IST
सार

स्थानीय बाजार में मजबूत मांग के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 98,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। वहीं चांदी कीमत 2,040 रुपये बढ़कर 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold rises Rs 200 to Rs 98650/10 gram silver rallies Rs 2040 per kg
सोना-चांदी मांर्केट - संकेतात्मक फोटो - फोटो : pti

विस्तार

आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मांग बढ़ने के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 98,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी 2,040 रुपये बढ़कर 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।

विज्ञापन


 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये बढ़कर 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। वहीं, स्थानीय बाजारों में चांदी की कीमतें  2,040 रुपये बढ़कर एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गईं। एसोसिएशन ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुझानों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने भी स्थानीय कीमतों का समर्थन किया।
विज्ञापन


अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, आर्थिक स्थिरता को लेकर नई चिंताओं के बाद डॉलर के दबाव में रहने से सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.50 प्रतिशत गिरकर 3,298.69 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तीव्र गिरावट और अमेरिकी ऋण को लेकर नई चिंताओं के कारण सोने की कीमतों में सकारात्मक कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक...जिंस और मुद्रस) जतिन त्रिवेदी ने कहा, कमजोर डॉलर और चल रही वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने सुरक्षित-संपत्ति के रूप में सोने में निवेशकों की रुचि को बनाए रखा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच नए तनाव के बीच सुरक्षित-संपत्ति की मांग के कारण बृहस्पतिवार को सोने में बढ़त जारी रही। इससे जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों के लिए निवेशकों की रुचि कम हुई और सुरक्षित-संपत्ति की मांग में वृद्धि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed