फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold prices continue to fall ahead of Fed decision; MCX price slips by Rs 176, check silver's performance

Gold Silver: फेड फैसले से पहले सोने में गिरावट जारी; एमसीएक्स पर भाव 176 रुपये फिसला, जानें चांदी का हाल

Wed, 29 Oct 2025 01:38 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 29 Oct 2025 01:38 PM IST
सार

एमसीएक्स में दिसंबर डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरी। इसकी कीमत 176 रुपये की गिरावट के साथ 1,19,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 451 रुपये बढ़कर 1,44,793 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

विज्ञापन
Gold prices continue to fall ahead of Fed decision; MCX price slips by Rs 176, check silver's performance
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Adobestock

विस्तार

फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले सोने में चौथे दिन भी गिरावट जारी रही। निवेशकों के सतर्क रुख के कारण बुधवार को सोना वायदा भाव 176 रुपये गिरकर 1,19,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FTA: तकनीकी टैरिफ वार्ता के लिए जल्द दिल्ली आएगी ईयू टीम, राजदूत ने बताया आगे का कार्यक्रम

विज्ञापन

एमसीएक्स पर सोने की कीमत लगातार चौथे दिन गिरी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरी। इसकी कीमत 176 रुपये या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,19,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,116 लॉट के लिए कारोबार हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 15.9 डॉलर या 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,967.2 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो लगातार चौथे दिन गिरावट का संकेत है।

चांदी की कीमत में हुई 451 रुपये की वृद्धि

हालांकि, चांदी वायदा में मूल्य खरीद के कारण तेजी आई। दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 451 रुपये या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 1,44,793 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 20,331 लॉट के लिए कारोबार हुआ। कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी वायदा भाव 0.32 प्रतिशत बढ़कर 47.47 डॉलर प्रति औंस हो गया।

निवेशक फेड अध्यक्ष की टिप्पणी पर रख रहे नजर 

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतें 3,970 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहीं, क्योंकि ध्यान फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा बाद में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद पर था।

बाजार को है ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद 

उन्होंने कहा कि व्यापारी मौद्रिक नीति के भविष्य के बारे में फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल से मिलने वाले संकेतों पर भी नजर रख रहे हैं, क्योंकि बाजार पहले ही दिसंबर में ब्याज दरों में एक और कटौती की उम्मीद कर रहा है। त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक संभावित अमेरिकी-चीन व्यापार सफलता की प्रगति पर नजर रख रहे हैं। इससे सुरक्षित निवेश की मांग और कम हो सकती है।

चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता पर निवेशकों की नजर 

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा एक रूपरेखा समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य अमेरिकी टैरिफ वृद्धि को रोकना व रेयर अर्थ एलिमेंट्स निर्यात पर चीन के प्रतिबंधों में ढील देना है।

कमजोरी के बावजूद, जिगर त्रिवेदी ने कहा कि कीमती धातु तीसरे मासिक लाभ के लिए ट्रैक पर है और इस वर्ष लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसे आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, मजबूत केंद्रीय बैंक खरीद और मुद्रा अवमूल्यन पर चिंताओं का समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed