फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold prices again reaches near to 40k mark, silver crosses 48k rupees

फिर से 40 हजार के करीब पहुंचा सोने का भाव, 48000 के पार हुई चांदी

Thu, 26 Dec 2019 07:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 26 Dec 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
gold prices again reaches near to 40k mark, silver crosses 48k rupees

गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। मांग में बढ़ोतरी के चलते सोना फिर से 40 हजार के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 48 हजार रुपये के पार चली गई। 

विज्ञापन


दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 116 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया। इससे सोने का कीमत 39,630 रुपये हो गई है।  गौरतलब है कि सोना पिछले सत्र में 39,514 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

454 रुपये बढ़ गई चांदी की कीमत

वहीं चांदी की कीमतों में 454 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 48,060 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले सत्र में 47,606 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा अधिक लिवाली किये जाने से चांदी की कीमतों में यह तेजी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया किमजबूत वैश्विक रुख और शादियों की मांग आने से कीमतों में यह तेजी आई है। न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,504 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed