फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price is reducing from 26 days after coronavirus vaccine news by Russia

26 दिनों में 7200 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए आखिर क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

Fri, 04 Sep 2020 12:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 04 Sep 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
gold price is reducing from 26 days after coronavirus vaccine news by Russia
सोना - फोटो : pixabay

कोरोना काल में सोने ने निवेशकों को काफी आकर्षित किया। सात अगस्त को सोना अपने उच्चतम स्तर पर था। जून से लेकर सात अगस्त तक पीली धातु की कीमत 12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी। लेकिन पिछले 26 दिनों में भोपाल में सोना 7200 रुपये सस्ता हुआ है। 

विज्ञापन


दरअसल कोरोना काल में निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने में निवेश कर रहे थे। इसलिए भारी मांग के कारण इसके दाम में जोरदार इजाफा देखा गया। 

रूसी वैक्सीन से बदला रुख
11 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आधिकारिक तौर पर यह दावा किया था कि उनके वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर वैक्सीन तैयार कर ली है, जिसे 'स्पूतनिक-वी' नाम दिया गया। इसके बाद निवेशक सोने से पैसा निकालकर दोबारा शेयर बाजार में निवेश करने लगे।
विज्ञापन


गिरावट के मुख्य कारण

  • जैसे ही शेयर बाजार में रिकवरी लौटी, सोने की मांग में कमी आई। इसकी वजह से वैश्विक बाजार में सोना 1900 डॉलर प्रति औंस से कम होकर 1865 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • निवेशक मुनाफावसूली के लिए बिकवाली करने लगे, जिससे सोने में गिरावट का रुख बना।
  • अमेरिका में प्रॉपर्टी के बिक्री आंकड़ों में सुधार आने से गोल्ड मार्केट में सेंटिमेंट बदले और पीली धातु की कीमतों पर दबाव डला। 

त्योहारी सीजन में फिर बढ़ सकते हैं दाम
हालांकि विसेषज्ञों का कहना है कि कुछ समय तक कीमतों में दबाव जारी रहेगा। इस महीने कीमत पांच से छह फीसदी कम हो सकती है। लेकिन जैसे ही त्योहारी सीजन शुरू होगा, सोने की कीमत में फिर से बढ़त देखने को मिलेगी। ऐसे में बढ़ती कीमतों के चलते दिवाली तक सोना नया रिकॉर्ड बना सकता है।

भोपाल में सात अगस्त से लेकर अब तक सोने की कीम 12.76 फीसदी कम हुई है। 
 

तारीख कीमत (रुपये प्रति 10 ग्राम में)
1 जून 46,000
1 जुलाई 50,000
7 अगस्त 58,000
10 अगस्त 57,500
11 अगस्त 56,500
15 अगस्त 53,500
20 अगस्त 52,400
25 अगस्त 51,600
26 अगस्त 51,200
27 अगस्त 50,900
2 सितंबर 51,000
3 सितंबर 50,600

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed