फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today december 19 2022

Gold Silver Price Today: सोना 231 रुपये मजबूत हुआ, चांदी भी 784 रुपये उछली

Mon, 19 Dec 2022 05:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 19 Dec 2022 05:09 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 231 रुपये बढ़कर 54,652 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,421 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 784 रुपये की तेजी के साथ 68,255 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today december 19 2022
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 231 रुपये बढ़कर 54,652 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,421 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 784 रुपये की तेजी के साथ 68,255 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी रही। न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने में 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,795 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हो रहा था।’’अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,795.8 डॉलर प्रति औंस पर था। जबकि चांदी तेजी के साथ 23.30 डॉलर प्रति औंस पर रही।

विज्ञापन

आरबीआई की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में भी खरीदारी का मौका 

gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today december 19 2022
सोने की गिन्नी - फोटो : Istock

अगर आपको सस्ता सोना खरीदना है तो आज यानी 19 दिसंबर से आरबीआई आपको इसका एक बढ़िया मौका दे रहा है। इसके तहत आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से सोने की खरीदारी कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि सोने की इस खरीदारी पर आपको जीएसटी भी नहीं भरना पड़ेगा। आरबीआई इस खरीदारी पर रिटर्न की भी गारंटी दे रही है। आरबीआई की इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत आप एक ग्राम से लेकर अधिकतम 4 किलो तक सोने की खरीदारी कर सकते हैं। सरकार की ओर से चलने वाली इस स्कीम की शुरुआत वर्ष 2015 में की गइ्र थी। इसके तहत एक वित्तीय वर्ष में चार बार खरीदारी का मौका मिलता है। इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की तीसरी सीरीज का सब्सक्रिप्शन 19 से 23 दिसंबर तक खुला रहेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed