{"_id":"65aa8b823cf7705b580e698a","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 250 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 400 रुपये उछली","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोना 250 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 400 रुपये उछली
Fri, 19 Jan 2024 08:17 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 19 Jan 2024 08:17 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी की कीमत भी 400 रुपये की तेजी के साथ 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 400 रुपये की तेजी के साथ 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 75,600 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिसमें) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में सोने का भाव 2,027 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,010 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी का भाव भी मामूली तेजी के साथ 22.81 डॉलर प्रति औंस हो गया।
मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिका के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों के बाद निवेशक ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के रुख पर करीब से नजर रखे हुए हैं। इससे सोने में मजबूती आई है। मध्य पूर्व संघर्ष के कारण बनी अनिश्चितता के कारण भी लोग सोने में निवेश को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।