{"_id":"657b04cc66f0fea9e90e08d3","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने में 1,130 रुपये का उछाल, चांदी 2350 रुपये मजबूत हुई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोने में 1,130 रुपये का उछाल, चांदी 2350 रुपये मजबूत हुई
Thu, 14 Dec 2023 07:06 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 14 Dec 2023 07:06 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 1,130 रुपये की तेजी के साथ 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 2,350 रुपये की तेजी के साथ 77,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 1,130 रुपये की तेजी के साथ 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इस दौरान चांदी भी 2,350 रुपये की तेजी के साथ 77,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 1,130 रुपये की तेजी के साथ 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
विज्ञापन
वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का फरवरी अनुबंध 1,381 रुपये की तेजी के साथ 62,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी के मार्च अनुबंध में 3,393 रुपये की तेजी के साथ 74,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखा।
वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 2,032 डॉलर प्रति औंस और 24 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 51 डॉलर की तेजी के साथ 2,032 डॉलर प्रति औंस हो गया।
गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से पहली बार मौद्रिक नीति पर ब्याज दर बढ़ाने का अभियान खत्म होने का संकेत दिए जाने के बाद कॉमेक्स पर सोने में 2.5 प्रतिशत तक का उछाल आया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में गिरावट से भी सोने की कीमतों को बल मिला।