फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चांदी 400 रुपये कमजोर हुई

Fri, 27 Oct 2023 06:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 27 Oct 2023 06:16 PM IST
सार

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, इस दौरान चांदी 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, इस दौरान चांदी 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मजबूत आंकड़ों से फेडरल रिजर्व को अपने आक्रामक रुख पर कायम रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सुरक्षित निवेश की मांग सोने को कमजोर पड़ने से बचा रही है क्योंकि मध्य पूर्व में संघर्ष पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।    वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,987 डॉलर प्रति औंस और 22.85 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। 
विज्ञापन


गांधी ने यह भी कहा कि अमेरिका में व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) के आंकड़े फेडरल रिजर्व के नीतिगत परिदृश्य का संकेत देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed