फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today

Gold Silver Price: सोना 350 रुपये टूटकर 60250 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा, चांदी 1900 रुपये लुढ़की

Fri, 28 Jul 2023 04:54 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 28 Jul 2023 04:54 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये टूटकर 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 1900 रुपये टूटकर 7600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 

विज्ञापन
gold price aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये टूटकर 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 1900 रुपये टूटकर 7600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,951 डॉलर प्रति औंस और 24.15 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। अमेरिका के दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों के उम्मीद से अधिक मजबूत रहने से संकेत मिलता है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है और संभवत: लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों को बनाए रख सकती है, इसके बाद सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। 
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर सूचकांक दो सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया और पिछले दिन बंद हुए भाव के मुकाबले 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 101.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed