फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news, news in hindi

Gold Silver Price: नए साल पर सोने-चांदी के बढ़े दाम; 440 रु. महंगा हुआ सोना, चांदी ने 800 रुपये की लगाई छलांग

Wed, 01 Jan 2025 07:52 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 01 Jan 2025 07:52 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 440 रुपये बढ़कर 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी ने भी 800 रुपये की छलांग के साथ 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का हाल, विस्तार से।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news, news in hindi
सोने-चांदी का भाव। - फोटो : ANI

विस्तार

नए साल 2025 की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी के दामों में इजाफा भी हुआ है। जानकारी के मुताबिक, स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी के कारण बुधवार को सोने की कीमत 440 रुपये बढ़कर 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिससे नए साल की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। 
विज्ञापन


31 दिसंबर को 78,950 रुपये/10 ग्राम था सोने का दाम
मंगलवार को सोने की कीमत 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 440 रुपये बढ़कर 78,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 78,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 
विज्ञापन


सोने के दामों में बढ़ोतरी की क्या है वजह?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, 'क्रिसमस की छुट्टियों के कारण इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतें नरम दायरे में कारोबार कर रही हैं और बाजार प्रतिभागी बाजार की अगली दिशा में कदम बढ़ाने के लिए और अधिक बुनियादी संकेतों की तलाश कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल पर चांदी भी 800 रुपये चमकी
वहीं बुधवार को चांदी की कीमत भी 800 रुपये बढ़कर 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह सफेद धातु 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में, फरवरी डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंध बुधवार को 76,893 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बंद हुए।


बुधवार को शाम के सत्र के लिए बंद रहा कारोबार
कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा कारोबार में मार्च डिलीवरी के लिए चांदी के अनुबंध 28 रुपये या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने पहले आधे हिस्से में कारोबार किया। हालांकि, नए साल के दिन के कारण बुधवार को शाम के सत्र के लिए कारोबार बंद रहेगा। इसपर सौमिल गांधी ने कहा कि नए साल की छुट्टी के कारण सभी विदेशी बाजार भी बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed