फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: सोना 4100 रुपये गिरकर 121800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 6250 रुपये टूटी

Tue, 28 Oct 2025 06:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 28 Oct 2025 06:29 PM IST
सार

Gold Silver Price: अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से मंगलवार को दिल्ली में सोने का भाव 4,100 रुपये गिरकर 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक बाजारों में भी सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया। मंगलवार को चांदी की कीमत भी 6,250 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। आइए सर्राफा बाजार का हाल विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से मंगलवार को दिल्ली में सोने का भाव 4,100 रुपये गिरकर 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक बाजारों में भी सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को यह कीमती धातु 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 4,100 रुपए की गिरावट के साथ 1,21,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले सत्र में में यह 1,25,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। जानकारों ने कहा, "मंगलवार को सोने में और गिरावट आई और सुरक्षित निवेश की घटती माँग के कारण गिरावट और बढ़ गई। बिकवाली तेज़ हो गई और पीली धातु की कीमतें तीन हफ़्ते के निचले स्तर पर आ गईं।"

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मियों के लिए खुशखबरी: आठवें वेतन आयोग की रुपरेखा तय, 1.19 करोड़ लोगों की सैलरी-पेंशन बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "यह गिरावट तकनीकी बिकवाली के कारण हुई है, जो 4,000 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर के स्तर को बनाए रखने में इंट्रा-डे की विफलता के बाद हुई।" मंगलवार को चांदी की कीमत भी 6,250 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को चांदी की कीमत 1,51,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना दबाव में रहा और 94.36 डॉलर यानी 2.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,887.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में यह 132.02 डॉलर यानी 3.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,000 डॉलर के स्तर से नीचे बंद हुआ था।



ये भी पढ़ें: कौन हैं मेहली मिस्त्री?: कभी अपने परिवार को छोड़ दिया दोस्त रतन टाटा का साथ, अब टाटा ट्रस्ट से विदाई का खतरा

मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज एवं करेंसी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, "अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के कारण सुरक्षित निवेश की मांग में कमी के कारण हाजिर सोना दबाव में बना हुआ है।" इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग व्यापार समझौते की रूपरेखा को अंतिम रूप देने वाले हैं। ट्रंप की ओर से जापान के साथ व्यापार समझौते पर विश्वास जताए जाने से भी सर्राफा कीमतों पर असर पड़ा है। प्रवीण सिंह ने कहा कि वैश्विक स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) से निकासी 24 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन कम हुई, जिससे कीमतों पर और दबाव पड़ा।

ये भी पढ़ें: Tata Row: टाटा में विवाद बढ़ा, नोएल व दो और लोग मेहली मिस्त्री को फिर से ट्रस्टी नियुक्त करने के विरोध में

उन्होंने कहा, "निवेशक बुधवार को अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की नीति के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है।" हाजिर चांदी में भी भारी गिरावट देखी गई और यह 2.85 प्रतिशत गिरकर 45.56 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी ने कहा, "हमारा मानना है कि सोने में सुधार जारी रहेगा, जिसमें 5-10 प्रतिशत की गिरावट की संभावना है, क्योंकि इस वर्ष कीमत में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के बाद बड़े कारोबारी लाभ कमाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed