फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: चांदी 7000 रुपये बढ़कर ऑल टाइम हाई पर पहुंची, सोना भी नए शिखर पर

Mon, 29 Sep 2025 12:34 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 29 Sep 2025 12:34 PM IST
सार

Gold Silver Price: चांदी की कीमत 7,000 रुपये बढ़कर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची। वहीं सोना 1,500 रुपये की तेजी के साथ 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

मजबूत वैश्विक मांग के बीच सोने- चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। राजधानी दिल्ली में सोमवार को चांदी की कीमत 7,000 रुपये बढ़कर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची। वहीं सोना 1,500 रुपए की तेजी के साथ 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,500 रुपए की तेजी के साथ 1,18,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया,  अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और डॉलर के कमजोर होने से वैश्विक बाजारों में सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ावा मिला। घेरलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBI MPC: आरबीआई एमपीसी की बैठक शुरू, नीतिगत दरों में 25 आधार अंकों की कटौती पर हो सकता है फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीएक्स पर सोना का वायदा भाव सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव 1,204 रुपये या 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,14,992 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। सोने के दिसंबर वायदा भाव भी 1,034 रुपये या 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,15,925 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। पिछले सप्ताह शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 4,188 रुपये या 3.77 प्रतिशत बढ़कर 1,14,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

तेजी रुकने का कोई संकेत नहीं दिख रहा

एंजेल वन के डीवीपी-रिसर्च, गैर-कृषि जिंस और मुद्रा, प्रथमेश माल्या ने कहा कि सोने की कीमतें काफी समय से चमक रही हैं। पिछले सप्ताह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें नई ऊंचाइयों को छू गईं। उन्होंने कहा कि तेजी रुकने का कोई संकेत नहीं दिखा रही है, निवेशक इस दुविधा में फंसे हुए हैं कि ऊंचे स्तर पर प्रवेश करें या मुनाफावसूली करें। माल्या ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और कई अन्य कारक हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तरलता और गति को बढ़ा रहे हैं।

चांदी का वायदा अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

सोमवार को चांदी वायदा में भी जोरदार तेजी देखी गई। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 2,290 रुपये या 1.61 प्रतिशत उछलकर 1,44,179 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी वायदा का मार्च 2026 अनुबंध 2,559 रुपये या 1.79 प्रतिशत बढ़कर 1,45,817 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह चांदी वायदा भाव 12,051 रुपये यानी 9.28 प्रतिशत बढ़कर 1,41,889 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर पर बढ़ें सोने-चांदी की कीमतों में दो प्रतिशत की तेजी

विदेशी बाजारों में सोने और चांदी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। हाजिर सोना करीब 2 फीसदी बढ़कर 3,824.61 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी भी 2 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 47.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

फेड कर सकता है ब्याज दरों में कटौती

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में और कटौती की बढ़ती उम्मीदों और कमजोर डॉलर के कारण सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि अमेरिका के नवीनतम व्यक्तिगत उपभोग व्यय मुद्रास्फीति के आंकड़े बाजार की उम्मीदों से मेल खाते हैं और इस बात को बल देते हैं कि फेडरल रिजर्व इस वर्ष के अंत में मौद्रिक नीति में ढील जारी रख सकता है।



त्रिवेदी ने कहा कि व्यापारी फिलहाल अक्टूबर में ब्याज दरों में कटौती की 90 प्रतिशत संभावना और दिसंबर में अतिरिक्त कटौती की लगभग 65 प्रतिशत संभावना मान रहे हैं। साथ ही, निवेशक संभावित अमेरिकी सरकार के बंद होने के जोखिम पर भी नजर रख रहे हैं। इससे प्रमुख श्रम बाजार आंकड़ों के जारी होने में देरी हो सकती है और फेड की निर्णय लेने की प्रक्रिया जटिल हो सकती है।

टैरिफ चिंताओं और भू-राजनीतिक तनाव से सर्राफा की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत गिरकर 97.97 पर कारोबार कर रहा था। इससे कीमती धातुओं को और समर्थन मिला।वैश्विक अनिश्चितता को बढ़ाते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले सप्ताह आयातित दवाओं, ट्रकों और फर्नीचर पर टैरिफ के एक नए दौर की घोषणा की। यह 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा, जिससे आर्थिक परिदृश्य और भी धुंधला हो गया है। बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीद, भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार संबंधी जोखिमों के कारण निकट भविष्य में सर्राफा की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed