फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: मजबूत मांग के बीच सोना 100 रुपये बढ़कर 98770 रुपये पर पहुंचा, चांदी 110500 रुपये पर स्थिर

Fri, 18 Jul 2025 04:58 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 18 Jul 2025 04:58 PM IST
सार

Gold Silver Price: शुक्रवार को सोने में गिरावट का दौर थमा। सोने का भाव 100 रुपये बढ़कर 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमतें 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।
 

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना-चांदी - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 100 रुपये बढ़कर 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100 रुपये बढ़कर 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। इस बीच चांदी की कीमतें 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tariffs: ऑटो पर टैरिफ राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर न कि सुरक्षा उपायों के तहत, WTO में भारत के दावे पर अमेरिका
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में बढ़ी सोने-चांदी की कीमतें
वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 12.38 डॉलर या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 3,351.53 डॉलर प्रति औंस हो गया। वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी 0.64 प्रतिशत बढ़कर 38.38 डॉलर प्रति औंस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई भू-राजनीतिक चिंताओं ने सोने को सहारा दिया
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (कमोडिटी एवं करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर सूचकांक में मामूली कमजोरी के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। यूरोपीय संघ द्वारा रूस पर नए प्रतिबंध पैकेज को मंजूरी देने, विशेष रूप से तेल व्यापार को लक्षित करने के कारण नई भू-राजनीतिक चिंताएं फिर से उभर आईं। इससे सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों में धारणा मजबूत हुई, जिससे कॉमेक्स सोने को 3,350 डॉलर के स्तर पर पहुंचने में मदद मिली।

निवेशकों का है इनका इंतजार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि कारोबारी दिन में प्रारंभिक मिशिगन उपभोक्ता धारणा और मुद्रास्फीति की उम्मीदों सहित अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने का इंतजार करेंगे, जो सर्राफा कीमतों के लिए और अधिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed