फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना फिर 80 हजार रुपये के स्तर पर पहुंचा, चांदी में 500 रुपये मजबूत हुई

Wed, 08 Jan 2025 07:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 08 Jan 2025 07:56 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों के बीच बढ़ी मांग के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 80,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गईं।चांदी की कीमत भी लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ 500 रुपये की तेजी के साथ करीब एक महीने के उच्चतम स्तर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों के बीच बढ़ी मांग के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 80,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गईं। इस दौरान 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये मजबूत होकर करीब 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को पिछले सत्र में यह 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर 79,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को सोना 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

चांदी की कीमतों में भी तेजी

चांदी की कीमत भी लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ 500 रुपये की तेजी के साथ करीब एक महीने के उच्चतम स्तर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। व्यापारियों ने बताया कि स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग बढ़ने से यह वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

एमसीएक्स पर भी सोना-चांदी मजबूत

एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 43 रुपये बढ़कर 77,574 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बुधवार को वायदा कारोबार में मार्च डिलीवरी चांदी अनुबंध की कीमत 224 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत बढ़कर 91,097 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 0.09 प्रतिशत गिरकर 2,663.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "चीन की मजबूत मांग से धारणा को बल मिलने से बुधवार को सोने में तेजी आई। मंगलवार को प्रकाशित आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में सोने के प्रमुख उपभोक्ता चीन ने लगातार दूसरे महीने दिसंबर में अपने भंडार में वृद्धि की है।"

डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक ने नवंबर 2024 में आठ टन सोना खरीदा

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सामूहिक रूप से नवंबर 2024 में अपने भंडार में 53 टन सोना जोड़े। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक ने आठ टन सोने की खरीदारी की। कॉमेक्स चांदी वायदा एशियाई बाजार में बढ़त के साथ 30.71 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। इस बीच, वाणिज्यिक खुफिया एवं सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस) के अनुसार, वाणिज्य मंत्रालय ने नवंबर के लिए सोने के आयात के आंकड़ों को 5 अरब डॉलर घटाकर 9.84 अरब डॉलर कर दिया है। डीजीसीआईएस वाणिज्य मंत्रालय की एक शाखा है। पिछले महीने जारी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में देश का सोने का आयात चार गुना वृद्धि के साथ 14.86 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed