फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 700 रुपये टूटकर 79000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 300 रुपये मजबूत हुई

Mon, 06 Jan 2025 07:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 06 Jan 2025 07:13 PM IST
सार

Gold Silver Price: सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 700 रुपये टूटकर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमत सोमवार को 300 रुपये बढ़कर 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का व्यापक हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी की कीमतें - फोटो : ANI

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 700 रुपये टूटकर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। शुक्रवार को यह बहुमूल्य धातु 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, चांदी की कीमत सोमवार को 300 रुपये बढ़कर 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन

एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर में भी दिखी नरमी

पिछले सत्र में चांदी 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 700 रुपए घटकर 78,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 79,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 247 रुपये अथवा 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

विज्ञापन


हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी वाला चांदी वायदा 479 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। सोमवार को खाद्य व उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से उपभोक्ताओं की मांग के बाद चांदी और चांदी की कलाकृतियों के लिए अनिवार्य हॉलमार्किंग लागू करने पर विचार करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी की हॉलमार्किंग अनिवार्य करने पर मंत्री ने दिया ये अपडेट

मंत्री ने कहा कि इस दिशा में काम पहले ही शुरू हो चुका है और सरकार हितधारकों के परामर्श और बीआईएस द्वारा व्यवहार्यता मूल्यांकन पूरा होने के बाद निर्णय लेगी। चांदी की हॉलमार्किंग, जो सफेद धातु की शुद्धता को प्रमाणित करती है, वर्तमान में स्वैच्छिक है। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.18 प्रतिशत बढ़कर 2,659.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के कमोडिटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा, "पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन फिर भी इसमें उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में वृद्धि के बावजूद यह उछाल देखने को मिला।"



कलांत्री ने कहा कि अमेरिका और यूरोप से मिली-जुली आर्थिक रिपोर्टों से कीमती धातुओं को कुछ राहत मिली है, जबकि विकसित देशों में कमजोर विनिर्माण गतिविधियों के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। इसके अतिरिक्त, कॉमेक्स चांदी वायदा एशियाई बाजार में 2.68 प्रतिशत बढ़कर 30.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed