फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 1000 रुपये टूटकर 79400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 1600 रुपये फिसली

Mon, 25 Nov 2024 06:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 25 Nov 2024 06:27 PM IST
सार

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार के सूत्रों के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 1,000 रुपये टूटकर 80,000 रुपये के स्तर से नीचे आ गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 1,000 रुपए कम होकर 79,400 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमत 1,600 रुपये की गिरावट के साथ 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सर्राफा बाजार के सूत्रों के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 1,000 रुपये टूटकर 80,000 रुपये के स्तर से नीचे आ गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 1,000 रुपए कम होकर 79,400 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले, शुक्रवार को सोने का भाव 80,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत 1,600 रुपये की गिरावट के साथ 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 93,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,000 रुपये गिरकर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। शुक्रवार को पिछले सत्र में यह 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर के भाव पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी व करेंसी सेगमेंट के उपाध्यक्ष व शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "सोने में 1,000 रुपये से अधिक की तीव्र गिरावट देखी गई और यह 76,500 रुपये से नीचे आ गया। ऐसा सप्ताहांत पर कोई ताजा भू-राजनीतिक उथल-पुथल नहीं होने के कारण हुआ, जिससे तेजी बरकरार रही।"
विज्ञापन


पिछले सप्ताह एमसीएक्स और कॉमेक्स की कीमतों में जोरदार उछाल ने मुनाफावसूली को बढ़ावा दिया, जिससे लॉन्ग पोजीशन खत्म हो गई। त्रिवेदी ने कहा कि इस सप्ताह, व्यापारी साप्ताहिक बेरोजगारी के दावों और फेड की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के मिनटों का इंतजार करेंगे, जो सोने के कीमतों की दिशा तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 1,071 रुपये या 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,545 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,616 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 1,468 रुपये या 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि शुक्रवार को इसका पिछला बंद भाव 90,768 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

पिछले सप्ताह रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पीली धातु 2,700 डॉलर के स्तर को पार कर गई थी। वैश्विक बाजारों में सोमवार को कॉमेक्स सोना वायदा 40.80 डॉलर प्रति औंस या 1.49 प्रतिशत गिरकर 2,696.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "सोने में कमजोरी के साथ कारोबार शुरू हुआ और सोमवार को यह 2,700 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि व्यापारियों ने पिछले सप्ताह करीब 6 प्रतिशत की तेजी के बाद मुनाफावसूली की। इससे पहले, रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी थाी।"

एशियाई बाजार में चांदी भी 1.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.24 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी (कमोडिटीज एंड करेंसीज) मनीष शर्मा के अनुसार, सोमवार को सोने में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, क्योंकि ऐसी खबरें आई थीं कि इजरायल लेबनान के हिजबुल्लाह के साथ युद्ध विराम के करीब पहुंच गया है।


हालांकि, इस सप्ताह की नई तेजी काफी हद तक रूस-यूक्रेन के घटनाक्रम पर निर्भर करती है, जहां निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि किसी भी वृद्धि से सोने में नए सिरे से शॉर्ट-कवरिंग की प्रवृत्ति पैदा हो सकती है। शर्मा ने कहा कि अमेरिकी व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक सहित वृहद आर्थिक आंकड़ों के बीच डॉलर की मजबूती पर बाजार का ध्यान केंद्रित रहेगा। ये आंकड़े भविष्य में मुद्रास्फीति के संकेतों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed