फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: धनतेरस से पहले सोना 400 रुपए गिरकर 81,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी स्थिर

Mon, 28 Oct 2024 07:05 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 28 Oct 2024 07:05 PM IST
सार

Sone Chandi Ke Bhav: धनतेरस से एक दिन पहले सोने की कीमतों में नरमी दिखी। वहीं, चांदी की कीमत स्थिर रही। इस बार धनतेरस-दिवाली से पहले सर्राफा बाजार में अधिकतर समय तेजी दिखी है। आइए जानते हैं सोने और चांदी की कीमतों पर बाजार के जानकारों की क्या राय है।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी की कीमतें - फोटो : ANI

विस्तार

विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 400 रुपये घटकर 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु ने शनिवार को क्रमश: 81,500 रुपये और 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वकालिक स्तर हासिल कर लिया था। हालांकि, चांदी 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

विज्ञापन

99.5% शुद्धता वाला सोना 400 रुपए घटकर 80,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर

सोमवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपए घटकर 80,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सुस्ती के रुख के बीच स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मांग कम होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 312 रुपये यानी 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

विज्ञापन

धनतेरस-दिवाली से पहले कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में नरमी

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा, "इस सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई तथा कॉमेक्स में भी कमजोरी आई, क्योंकि इजरायल-ईरान संघर्ष में कमी के संकेतों के बीच मुनाफावसूली देखने को मिली।" एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी चांदी का वायदा भाव 585 रुपये यानी 0.6 प्रतिशत गिरकर 96,549 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के अनुसार, मध्यम से लंबी अवधि में चांदी सोने से बेहतर प्रदर्शन करेगी। अगले 12-15 महीनों में चांदी एमसीएक्स पर 1.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और कॉमेक्स पर 40 डॉलर प्रति औंस के लक्ष्य तक पहुंच जाएगी।

वैश्विक स्तर पर भी सोने की मांग में गिरावट

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 0.38 प्रतिशत गिरकर 2,744 डॉलर प्रति औंस रह गया। व्यापारियों ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े सोने के उपभोक्ता - चीन- की ओर से 2024 की पहली तीन तिमाहियों में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में मांग में गिरावट की खबरों के बीच सोमवार को सोने में नरमी आई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "सुरक्षित निवेश की मांग में गिरावट के कारण सोमवार को सोने की कीमतों में कमजोरी के साथ कारोबार शुरू हुआ।" गांधी ने कहा कि निवेशकों को ईरान पर अपेक्षा से कम गंभीर हमले से राहत मिली, क्योंकि इजरायल ने ईरान के परमाणु और तेल संयंत्रों को निशाना बनाने से परहेज किया। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

पिछले हफ्ते कॉमेक्स पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना

कॉमेक्स पर सोने की कीमतें पिछले सप्ताह 2,772.60 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं, क्योंकि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच कड़े मुकाबले ने सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ावा दिया।

कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा, "हालांकि, मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से यह उम्मीद जगी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व मौद्रिक नरमी के प्रति सतर्क रुख अपनाएगा, इसलिए कीमतों में गिरावट आई।" चैनवाला ने कहा कि बढ़ते अमेरिकी बजट घाटे को लेकर चिंता और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट (जो जुलाई के बाद से इसका उच्चतम स्तर है) से सोने की कीमतों में उछाल आया।



जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के ईबीजी- कमोडिटी व करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, बाजार प्रतिभागी पूरे सप्ताह प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वृहद आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखेंगे, जिनमें अमेरिकी उपभोक्ता विश्वास, जीडीपी और जर्मनी, यूरोजोन और अमेरिका से मुद्रास्फीति के आंकड़े शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी पेरोल डेटा और विभिन्न क्षेत्रों के विनिर्माण पीएमआई से भी बुलियन कीमतों की दिशा के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed