फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 350 रुपये गिरकर 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 300 रुपये बढ़ी

Thu, 10 Oct 2024 08:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 10 Oct 2024 08:04 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 350 रुपये घटकर 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमत 300 रुपये बढ़कर 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 350 रुपये घटकर 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बुधवार को यह बहुमूल्य धातु 77,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


हालांकि, चांदी की कीमत 300 रुपये बढ़कर 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एसोसिएशन के अनुसार, पिछले सत्र में यह 91,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350 रुपए घटकर 76,950 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
विज्ञापन


8 अक्टूबर से अब तक पिछले तीन सत्रों में सोने की कीमत में 1,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की कमजोर मांग को बताया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी सोना अनुबंध 211 रुपये या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 75,145 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 313 रुपये या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 89,185 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 0.48 प्रतिशत बढ़कर 2,638.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "अमेरिकी डॉलर में तेजी और फेडरल रिजर्व के नीति निर्माताओं की आक्रामक टिप्पणियों के कारण गुरुवार को सोने में हल्की गिरावट देखी गई। इन टिप्पणियों के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बड़ी कटौती की संभावना कम हो गई है।"

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के ईबीजी- कमोडिटी एवं करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, सोने में स्थिर लेकिन सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार हो रहा है, क्योंकि निवेशक अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

मेर ने कहा कि मुद्रास्फीति में कमी का कोई भी संकेत डॉलर के लिए सकारात्मक और सोने के लिए नकारात्मक होगा, क्योंकि इससे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और कम हो जाएंगी, लेकिन मुद्रास्फीति में वृद्धि से सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है।


एशियाई कारोबारी घंटों में चांदी वायदा 0.68 प्रतिशत बढ़कर 30.88 प्रति औंस हो गई। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह ने कहा, "सोने के कारोबार में उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है, क्योंकि व्यापारी भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिकी सीपीआई डेटा से धातु को अपने नुकसान की कुछ भरपाई करने में मदद मिल सकती है, हालांकि तेजी की संभावना सीमित है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed