फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 530 रुपये मजबूत, चांदी में 1200 रुपये का उछाल

Thu, 04 Jul 2024 07:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 04 Jul 2024 07:14 PM IST
सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 530 रुपये की तेजी के साथ 73,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये बढ़कर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 530 रुपये की तेजी के साथ 73,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


इसके अलावा चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये बढ़कर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने की कीमतें (24 कैरेट) 73,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं, जो पिछले बंद भाव से 530 रुपये अधिक है।"
विज्ञापन


बाजार सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के स्थानीय बाजारों में सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,355 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 16 डॉलर अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त चांदी की कीमत पिछले सत्र के 29.80 डॉलर प्रति औंस के मुकाबले बढ़कर 30.25 डॉलर प्रति औंस हो गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस शोध) मानव मोदी ने कहा, "अमेरिका में कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई है, डॉलर सूचकांक में गिरावट आई है और औद्योगिक धातुओं में तेजी है, जिससे सोने की कीमत एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर करीब दो सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी आई।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed