{"_id":"6644bcf23422a3b293084721","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 450 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 900 रुपये उछली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 450 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 900 रुपये उछली
Wed, 15 May 2024 07:18 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 15 May 2024 07:18 PM IST
सार
Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 450 रुपये की तेजी के साथ 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 900 रुपए की बढ़त के साथ 86,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Gold Silver Price
- फोटो : PTI
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 450 रुपये की तेजी के साथ 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले सोना 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी भी 900 रुपए की बढ़त के साथ 86,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 450 रुपये की तेजी के साथ 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।"
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स पर सोने का भाव 26 डॉलर की तेजी के साथ 2,365 डॉलर प्रति औंस हो गया।
गांधी ने कहा कि बुधवार को यूरोपीय कारोबारी घंटों के दौरान सोने में तेजी आई, अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से निवेशकों में सोना खरीदने के प्रति रुझान दिखा।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में चांदी का भाव भी तेजी के साथ 28.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सत्र में यह 28.35 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा) शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, "एमसीएक्स में जब तक कीमतें 70,000 रुपये से ऊपर बनी रहती हैं, तब तक सोने की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार है।"