{"_id":"65f83e36023aed2657035844","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 66140 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा, चांदी में 100 रुपये की गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price Today: सोना 66140 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा, चांदी में 100 रुपये की गिरावट
Mon, 18 Mar 2024 06:48 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 18 Mar 2024 06:48 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी भी 100 रुपए टूटकर 77,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। इस दौरान चांदी भी 100 रुपए टूटकर 77,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 10 रुपये की गिरावट के साथ 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।"
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 2,156 डॉलर प्रति औंस हो गया जो पिछले कारोबारी सत्र की क्लोजिंग की तुलना में अपरिवर्तित है। इस दौरान चांदी का भाव भी गिरावट के साथ 25.11 डॉलर प्रति औंस रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 25.19 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
निरंतर मुनाफा-बुकिंग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है क्योंकि निवेशक मंगलवार को बैंक ऑफ जापान और बुधवार को आनेवाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसलों का इंतजार कर रहे हैं।
ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल के वीपी ऑफ रिसर्च (कमोडिटी एंड करेंसी) प्रणव मेर ने कहा, "केंद्रीय बैंकों की ओर से दरों को अपरिवर्तित रखने की उम्मीद है, लेकिन मौद्रिक नीति पर दृष्टिकोण पर बाजार की बारीक से नजर रहेगी।"