{"_id":"63af336ae4d6b60aaa48eae3","slug":"gold-import-duty-may-be-cut-in-the-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"Union Budget 2023: बजट में सोने के आयात शुल्क में हो सकती है कटौती, वाणिज्य मंत्रालय ने की सिफारिश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Union Budget 2023: बजट में सोने के आयात शुल्क में हो सकती है कटौती, वाणिज्य मंत्रालय ने की सिफारिश
Sat, 31 Dec 2022 12:22 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 31 Dec 2022 12:22 AM IST
सार
सूत्रों ने बताया कि जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग ने वाणिज्य मंत्रालय से शुल्क में कटौती की सिफारिश की है। इसके बाद वाणिज्य मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से इसकी सिफारिश की है।
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार के बजट में सोने के आयात शुल्क में कटौती हो सकती है। इससे जेम्स एंड ज्वेलरी क्षेत्र के निर्यात और विनिर्माण को बढ़ावा मिल सकता है। वाणिज्य मंत्रालय ने इसकी सिफारिश वित्त मंत्रालय से की है। इस साल जुलाई में लगातार बढ़ रहे चालू खाता घाटा और सोने के आयात पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने आयात शुल्क को 10.75 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था। इसमें 2.5 फीसदी कृषि इन्फ्रा डेवलपमेंट सेस भी है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग ने वाणिज्य मंत्रालय से शुल्क में कटौती की सिफारिश की है। इसके बाद वाणिज्य मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से इसकी सिफारिश की है। मंत्रालय ने इसके साथ ही कुछ अन्य आयातित उत्पादों के विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उन पर भी शुल्क घटाने की मांग की है।
विज्ञापन
अप्रैल-नवंबर में सोने का आयात 18 फीसदी गिरा
हर साल, जेम्स एवं ज्वेलरी निर्यात उद्योग आयात शुल्क में कटौती की मांग करता है। जेम्स एंड ज्वेलरी निर्यात प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के पूर्व चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि उद्योग को उम्मीद है कि इस बजट में निर्यात को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने के लिए बजट में कुछ फैसला हो सकता है। जेम्स एवं ज्वेलरी निर्यात इस साल अप्रैल-नवंबर में दो फीसदी बढ़कर 26.45 अरब डॉलर हो गया। इसी दौरान सोने का आयात 18.13 फीसदी गिरकर 27.21 अरब डॉलर पर आ गया है।
विज्ञापन