फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Hallmarking now necessary on 9 carat gold as well step taken in the interest of customers

Gold Hallmarking: अब 9 कैरेट सोने पर भी हॉलमार्किंग जरूरी, ग्राहकों के हित में उठाया गया कदम

Sat, 19 Jul 2025 09:16 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 19 Jul 2025 09:16 AM IST
सार

ग्राहकों को सोने की शुद्धता की सही जानकारी देने के लिए बीआईएस ने बड़ा कदम उठाया है। इस फैसले के बाद अब 9 कैरेट सोने पर भी हॉलमार्किंग जरूरी हो गई है।

विज्ञापन
Gold Hallmarking now necessary on 9 carat gold as well step taken in the interest of customers
सोने की हॉलमार्किंग पर नया नियम (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने शुक्रवार से 9 कैरेट सोने से बनी जूलरी पर भी हॉलमार्क अनिवार्य कर दिया है। अब तक 24, 23, 22, 20, 18 और 14 कैरेट तक के सोने से बने गहनों पर ही हॉलमारि्कंग करना अनिवार्य था। हालांकि, सोने से बनी घड़ियों और पेन पर अब हॉलमार्क जरूरी नहीं है।

विज्ञापन


हॉलमार्किंग सेंटरों को बीआईएस के नए नियमों का पालन करना होगा
ऑल इंडिया जेम्स एंड जूलरी डोमेस्टिक काउंसिल ने बताया कि अब सभी आभूषण विक्रेताओं और हॉलमार्किंग सेंटरों को बीआईएस के नए नियमों का पालन करना होगा। इसके मुताबिक, 9 कैरेट सोना (375 पीपीटी) भी अनिवार्य हॉलमार्किंग के दायरे में आ गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Trade Deal: भारत के साथ समझौते से पहले US बोला- ऑटो क्षेत्र पर टैक्स राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत, संरक्षणवाद नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की शुद्धता की सही जानकारी देना है असली मकसद
पहले 9 कैरेट सोने के लिए यह जरूरी नहीं था, लेकिन ग्राहकों को सोने की शुद्धता की सही जानकारी देने के लिए इसे अनिवार्य किया गया है।

ये भी पढ़ें- Mutual Funds: 10 साल में छह गुना बढ़ा म्यूचुअल फंड का निवेश मूल्य, अब 75 लाख करोड़

9 कैरेट सोने की हॉलमार्किंग सरकार का अच्छा कदम
सराफा विशेषज्ञों का कहना है, 9 कैरेट सोने की हॉलमार्किंग सरकार का एक अच्छा कदम है। इससे सोने के गहने सस्ते और खरीदने में आसान होंगे। खासकर तब जब सोने की कीमत बहुत ऊंची हो। 9 कैरेट सोने में आधुनिक और स्मार्ट डिजाइन आसानी से बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed