फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold demand in India climbed 10 percent to over 210 tonnes in third quarter of 2023 WGC report

WGC Report: कीमतों में नरमी से भारतीयों ने तीन माह में खरीदा 210 टन सोना, त्योहारी मांग से 10 फीसदी बढ़ी मांग

Wed, 01 Nov 2023 05:41 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 01 Nov 2023 05:41 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की तीसरी तिमाही में सोने के आभूषणों की मांग सात फीसदी बढ़कर 155.7 टन पहुंच गई। 2022 की समान तिमाही में भारतीयों ने 146.2 टन आभूषण खरीदे थे। 

विज्ञापन
Gold demand in India climbed 10 percent to over 210 tonnes in third quarter of 2023 WGC report
Gold - फोटो : Istock

विस्तार

कीमतों में नरमी और त्योहारी मांग की वजह से भारतीयों ने इस साल की तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में 210.2 टन सोना खरीदा। यह एक साल पहले की समान तिमाही में खरीदे गए 191.7 टन सोने की तुलना में 10 फीसदी अधिक है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि 2023 की तीसरी तिमाही में भारत ने 220 टन सोने का आयात किया। यह आंकड़ा जुलाई-सितंबर, 2022 में आयात किए गए 184.5 टन सोने से 19.24 फीसदी अधिक है। डब्ल्यूजीसी के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) सोमसुंदरम पीआर ने कहा, दुनिया में सोने के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता भारत में सितंबर तिमाही में पीली धातु की कीमतों में नरमी आई। इससे लोगों में सोने के प्रति आकर्षण बढ़ा।

विज्ञापन


सोने की छड़-सिक्कों में निवेश 8 साल के शीर्ष पर
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की तीसरी तिमाही में सोने के आभूषणों की मांग सात फीसदी बढ़कर 155.7 टन पहुंच गई। 2022 की समान तिमाही में भारतीयों ने 146.2 टन आभूषण खरीदे थे। इस अवधि में सोने की छड़ और सिक्के की मांग 20 फीसदी बढ़कर 45.4 टन से 54.5 टन पहुंच गई। खास बात यह है कि तीसरी तिमाही के दौरान सोने की छड़ और सिक्कों में निवेश 2015 के बाद आठ साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


कीमतों में तेजी का धनतेरस की खरीदारी पर दिखेगा असर
सोमसुंदरम ने कहा, पिछली तिमाही में सोने की कीमतों में नरमी के बाद अब इसमें तेजी आनी शुरू हो गई है। कीमतों में उछाल का धनतेरस और शादियों के सीजन में सोने की खरीदारी पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, चौथी तिमाही में सोने की मांग तीसरी तिमाही के समान ही रहने की उम्मीद है। अगर कीमतों में और बढ़ोतरी नहीं हुई तो मांग थोड़ी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर 6% घटी मांग
वैश्विक स्तर पर सोने की मांग 2023 की तीसरी तिमाही में छह फीसदी घटकर 1,147.5 टन रह गई। केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की छड़ों और सिक्कों की मांग में नरमी से यह गिरावट आई है।


2023 में कम रहेगी बिक्री पर आयात में होगा इजाफा
2023 के पहले नौ महीनों में सोने की मांग 481.2 टन रही। इस पूरे साल मांग 700-750 टन रह सकती है, जो 2022 के 774 टन से मामूली कम है। हालांकि, इस साल सोने का आयात 2022 के 650.7 टन से अधिक रहने की उम्मीद है। इस साल के पहले नौ महीने में भारत ने 563 टन सोने का आयात किया है। दुनिया में सोने के सबसे बड़े उपभोक्ता देश चीन में सोने की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में एक साल पहले के 242.7 टन से मामूली बढ़कर 247 टन पहुंच गई। पाकिस्तान में इस दौरान मांग 11 फीसदी घटकर 11.6 टन रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed