फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold could retest record highs as traders eye Powell's speech, RBI policy: Analysts

Gold: रिकॉर्ड उच्च स्तर छू सकती हैं सोने की कीमतें, फेड प्रमुख के भाषण और आरबीआई की नीति पर निवेशकों की नजर

Sun, 30 Nov 2025 07:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Nov 2025 07:16 PM IST
सार

Gold: सोने की कीमतों में अगले सप्ताह मजबूत देखने को मिल सकती है और यह रिकॉर्ड स्तर को छू सकती है, क्योंकि निवेशक अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेरोम पॉवेल का भाषण और आरबीआई की नीतियों का इंतजार कर रहे हैं। घरेलू बाजार में रुपये की कमजोरी और स्थानीय मांग भी कीमतों को सहारा दे रही हैं। 

विज्ञापन
Gold could retest record highs as traders eye Powell's speech, RBI policy: Analysts
gold - फोटो : istock

विस्तार

सोने की कीमतों में अगले सप्ताह मजबूती देखने को मिल सकती है और यह रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू सकती है। दरअसल, निवेशक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नीतियों का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रणव मेर ने कहा कि सोने की कीमतें अब एक स्थिर स्थिति से बाहर निकल रही हैं, क्योंकि निवेशक विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग और सेवा संबंधी आंकड़े, अमेरिका में रोजगार की स्थिति और लोगों की खरीदारी की भावनाओं पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष पॉवेल का सोमवार का भाषण, रूस-यूक्रेन शांति वार्ता की प्रगति और शुक्रवार को आरबीआई की नीति बैठक भी शामिल हैं, जिन्हें व्यापारी बारीकी से देख रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार: चुनावी हार के बाद महागठबंधन में तकरार तेज; कांग्रेस ने राजद पर फोड़ा ठीकरा, लगाया यह आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीएक्स पर फरवरी 2026 का सोना 10 ग्राम के हिसाब से शुक्रवार को 1,29,504 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले 3,654 रुपये या 2.9 फीसदी अधिक था। एंजल वन के अनुसंधान विभाग के उपाध्यक्ष प्रथमेश माल्या ने कहा कि घरेलू बाजार में रुपये की कमजोरी और स्थानीय मांग सोने की कीमतों को सहारा दे रही हैं। त्योहारों, शांदियों और आभूषण की निरंतर खरीद ने कीमतों को बनाए रखा है। 


उन्होंने कहा कि दुनिया के केंद्रीय बैंक लगातार सोना जमा कर रहे हैं और इससे लंबे समय में सोने की कीमतों के बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। पिछले कुछ वर्षों से यह काम जारी है और यह प्रवृत्ति 2026 में भी जारी रहेगी। 

ये भी पढ़ें: 'भारत की अर्थव्यवस्था रफ्तार पर, 8.2% जीडीपी दर ने आलोचनाओं को किया खारिज', बोले पीयूष गोयल

क्वांटेस रिसर्च के संस्थापक कार्तिक जोनागाडला ने कहा कि निवेशकों के लिए सोना अमेरिका की वास्तविक ब्याज दर के रुख पर अपनी राय जताने का एक सुरक्षित तरीका है। उन्होंने बताया कि जब तक दिसंबर में ब्याज दर कम होने की संभावना बनी रहती है, सोने के लिए रुझान सकारात्मक रहेगा, लेकिन अगर कोई अप्रत्याशित आर्थिक आंकड़ा आए तो हाल में हुई बढ़त जल्दी घट सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed